IndiaTrending

प्रयागराज की 126 शत्रु संपत्तियों पर केंद्र की नजर; नए सिरे से होगा मूल्यांकन, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश

Enemy Property Survey In Prayagraj: गृह मंत्रालय के निर्देश पर प्रयागराज जिले में चिन्हित शत्रु संपत्तियों का नए सिरे से वास्तविक बाजार मूल्यांकन कराया जाएगा। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के अधिकारियों की संयुक्त टीम सर्वे करेगी। गृह मंत्रालय की ओर से शासन को पत्र भेजा जा चुका है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रयागराज की 126 शत्रु संपत्तियों पर केंद्र की नजर; नए सिरे से होगा मूल्यांकन, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश
प्रयागराज की 126 शत्रु संपत्तियों पर केंद्र की नजर; नए सिरे से होगा मूल्यांकन, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश

प्रयागराज में भारतपाकिस्तान विभाजन के बाद पाकिस्तान चले गए लोगों की लगभग 120 संपत्तियों को शत्रु संपत्ति के रूप में चिन्हित किया गया था। बाद में छह और संपत्तियां इस सूची में शामिल की गईं, जिससे इनकी संख्या बढ़कर 126 हो गई है। प्रशासन के अनुसार करीब एक दर्जन और संपत्तियों को भी जल्द शत्रु संपत्ति घोषित किया जा सकता है।

सदर तहसील क्षेत्र में है सबसे अधिक शत्रु संपत्तियां

सबसे अधिक शत्रु संपत्तियां सदर तहसील क्षेत्र में स्थित हैं। इसके अलावा सोरांव, फूलपुर, करछना और मेजा क्षेत्रों में भी कई संपत्तियां दर्ज हैं। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार शहर क्षेत्र में 82 हेक्टेयर और ग्रामीण क्षेत्र में 36 हेक्टेयर भूमि शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज है। इन संपत्तियों का स्वामित्व गृह मंत्रालय के अधीन है, जबकि जिलाधिकारी इनके स्थानीय संरक्षक के रूप में कार्य करते हैं।

कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी तेज

प्रशासन के मुताबिक करेली, खुल्दाबाद, रोशनबाग, चौक, अटाला, रानीमंडी, बेनीगंज, बमरौली, सोरांव, फूलपुर, करछना और मऊआइमा समेत कई इलाकों में शत्रु संपत्तियों पर अवैध कब्जे, प्लॉटिंग और धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। कई स्थानों पर इन जमीनों पर मकान, अपार्टमेंट, स्कूल, कॉलेज, मदरसे और विवाह भवन तक बना दिए गए हैं। ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी चल रही है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि पहले शत्रु संपत्तियों की वर्तमान स्थिति का सर्वे कराया गया था। अब के निर्देश पर इनकी वास्तविक कीमत का सत्यापन कराया जाएगा। मूल्यांकन रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासनिक अनुमान के अनुसार की शत्रु संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 2,550 करोड़ रुपये आंका गया है। नए मूल्यांकन से इनकी वर्तमान बाजार कीमत का सटीक आकलन हो सकेगा, जिससे अवैध कब्जों के विरुद्ध कार्रवाई और इन संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन की प्रक्रिया को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply