India

शेफ पंकज भदौरिया के 5 नुस्खे, किचन का काम हो जायेगा आसान, टाइम भी लगेगा कम

शेफ ने अंडों के ताज़े होने का पता लगाने का एक आसान तरीका बताया है. पानी से भरा एक बड़ा कटोरा लें और अंडों को उसमें डालें. अगर वे नीचे बैठ जाते हैं, तो वे ताजे हैं, अगर अंडे ऊपर तैरते हैं, तो ये खराब हो चुके हैं.

अदरक रेशेदार होती है इसलिए इसे कद्दूकस करना थोड़ा मुश्किल होता है. शेफ पंकज भदौरिया कहती हैं, बस अदरक को फ्रीज कर लें! अदरक में नमी भी ज़्यादा होती है जो जम जाती है और बर्फ रेशों को तोड़ देती है, जिससे इसे कद्दूकस करना आसान हो जाता है.

हरी इलायची के कुछ दानों को पीसना हो तो ये सही से पाउडर नहीं बन पाता है, लेकिन अगर आप इसमें थोड़ी चीनी मिला दें और इसके बाद पीसते हैं तो देखिए कितनी आसानी से इसका पाउडर बन जाता है.

अक्सर प्याज का पराठा, कुलचा या कचौड़ी बनाते समय एक समस्या आती है कि स्टफिंग बहुत गीली हो जाती है और उससे पराठा या कचौड़ी फट जाते है.  इससे बचने के लिए, प्याज या मूली में थोड़ा नमक डालें और उन्हें 10 मिनट के लिए छोड़ दें. अब प्याज से सारा पानी निचोड़ लें और फिर स्टफिंग में मिलाएं. इससे आपके पराठे या कुलचे फटेंगे नहीं.

अगर आप प्रेशर कुकर में दाल बना रहे हैं और सीटी बजने के साथ ही दाल का पानी भी बाहर निकलकर प्रेशर कुकर और किचन को गंदा कर देता है, तो इससे बचने के लिए बस पंकज भदौरिया का यह आसान नुस्खा अपनाएं. दाल के साथ प्रेशर कुकर में एक चम्मच डाल दें और फिर उसे उबालें; इससे दाल बाहर नहीं गिरेगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply