India

छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया ट्रायल

बलौदाबाजार; छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक साइको किलर ने 8 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. दरअसल, छत्तीसगढ़ में बीते तीन महीने में आठ लोगों की संदिग्ध तरीके से मौत हो गई. सभी मामलों में मौत का पैटर्न लगभग एक जैसा ही था, शराब का नशा. शक होने पर गांव वालों ने जब पुलिस के पास जाकर सभी मामलों की जांच करने की मांग की तो सच सामने आया. गांव वालों की मांग पर जब पुलिस ने सभी मृतकों की कब्र खुदवा कर पूरे मामले की जांच की तो सच जानकर पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई.

छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया ट्रायल

पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि जितने भी लोगों की मौत हुई है वे किसी न किसी तरह से आरोपी रामसहाय जायसवाल के संपर्क में थे. गांव वालों को भी रामसहाय पर ही शक था. जब पुलिस ने आरोपी के बारे में और पड़ताल करना शुरू की तो पता चला कि गांव में हुई पहली मौत के पहले आरोपी अपनी दुकान में चूहे होने का बहाना बना कर सुहागा गांव के कुछ लोगों से मांगा था. यही सुहागा वह लोगों की शराब में मिलाकर पिला देता था. इतना ही नहीं, लोगों को मारने के बाद आरोपी उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल होता था.

पुलिस की मानें तो साइको किलर ने सबसे पहले ज़हर की टेस्टिंग अपने कुत्ते पर की थी. जहर के असर से जब कुत्ते की जान चली गई तो आरोपी उसी का इस्तेमाल अपने दुश्मनों की जान लेने के लिए करने लगा. पुलिस के मुताबिक, इन हत्याओं के पीछे गाली गलौच, आपसी विवाद, पत्नी पर गलत नजर रखने का शक और पुरानी रंजिश माना जा रहा है.

कुछ लोगों का मानना है कि गड़े खजाने के चक्कर में आरोपी ने ये बलि दी है, लेकिन पुलिस जादू टोने या गड़े खजाने की बात को पूरी तरह से खारिज कर रही है. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply