अगर आपक बच्चा चिप्स, पैकेज्ड स्नैक्स, इंस्टेंट नूडल्स, बर्गर जैसी चीजें ज्यादा खाता है तो ये उसकी सेहत के लिए बड़ा खतरा है. इससे पेट संबंधी बीमारियां ही नहीं बल्कि अस्थमा का खतरा भी रहता है. यह दावा एक रिसर्च में किया गया है. स्पेन के सैंडो प्रोजेक्ट के तहत की गई इस रिसर्च में 4 से 5 साल की उम्र के करीब 700 बच्चों को शामिल किया गया था.

रिसर्च में शामिल इन बच्चों के करीब 4 साल तक फॉलो किया गया था. रिसर्च में बच्चों के खानपान के पैटर्न पर नजर रखी गई थी. इस रिसर्च में यह पता चला कि जिन बच्चों ने अपनी डाइट में चिप्स, पैकेज्ड स्नैक्स, इंस्टेंट नूडल्स, बर्गर जैसे अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड खाए थे उनमें अस्थमा का खतरा अधिक था.
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड कैसे है खतरनाक
रिसर्च में बताया गया है कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड केवल पेट की सेहत को ही नहीं खराब करता है बल्कि ये गट माइक्रोबायोम को भी बिगाड़ देता है. इससे इम्यून सिस्टम पर असर पड़ता है और शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है. जिसका असर लंग्स पर होता है और ये अस्थमा के खतरे को बढ़ा देता है. रिसर्च में एक्सपर्ट्स ने बताया है कि आजकल बच्चों की डाइट में चिप्स, पैकेज्ड स्नैक्स, इंस्टेंट नूडल्स, बर्गर, पिज्जा और मीठे प्रोसेस्ड फूड तेजी से बढ़ रहे हैं. ये बच्चों के लिए बड़ा खतरा हैं.
ज्यादा अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड खतरा
रिसर्च में बताया गया है कि जिन बच्चों ने कम मात्रा में अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड खाया था उनमें अस्थमा का रिस्क 3 फीसदी थी. मीडिया मात्रा में खाने वालों में 10 और ज्यादा खाने वालों में 17 फीसदी थी. इसका मतलब यह है कि जो बच्चे जितना ज्यादा प्रोसेस्ड फूड खा रहे थे उनमें अस्थमा का खतरा उतना ही अधिक था.
रिसर्च में बताया गया है कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड को बनाने में प्रोसेसिंग, केमिकल्स, प्रिजर्वेटिव्स, आर्टिफिशियल फ्लेवर और एडिटिव मिलाए जाते हैं. ये सेहत के लिए खतरा होते हैं. इनसे पेट की कई बीमारियों से लेकर आंतों के कैंसर का भी रिस्क होता है.
बच्चों की डाइट में क्या बदलाव जरूरी?
ताजे फल और सब्जियां
घर का बना खाना
दाल, दूध और प्रोटीन
साबुत अनाज
कम चीनी और कम पैकेज्ड फूड



