BollywoodIndia

Salman Khan के ‘Unprofessional’ होने की अफवाहों पर चित्रांगदा सिंह का बड़ा बयान, बोलीं- ‘इसमें बिल्कुल सच्चाई नहीं’

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ फिल्म की रिलीज फिलहल टल चुकी है। इस दौरान फिल्म काफी चर्चा में बनीं हुई है। अब खबर आ रही है कि फिल्म के टॉपिक का ध्यान में रखकर स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज करने की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच, एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने सलमान खान को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने सलमान के बारे में क्या कहा।
सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया
सलमान के साथ काम करके चित्रांगदा ने अपना अनुभव शेयर किया है और कहा, फिल्म बहुत मेहनत से बनाई है, दिल से बनाई है। लोग सलमान के बारे में बहुत बातें करते हैं कि वो ऐसे हैं, वैसे हैं। मुझे भी इस बारे में काफी अफवाहें मिली थी। जैसे मुझे उन सब चीजों के लिए तैयार रहना होगा। यदि सलमान समय पर न आएं या शूटिंग का शेड्यूल बढ़ जाए।
काफी सहज और मिलनसार इंसान हैं
चित्रांगदा सिंह ने कहा,‘लेकिन असल में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। मैंने पहले से ही खुद को तैयार कर लिया था क्योंकि इतने लोगों से ये अफवाह सुनी थी कि वो अनप्रोफेशनल हैं… लेकिन इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।
वो बहुत ही सहज और मिलनसार इंसान हैं। उनकी एक खास बात है कि वो सेट पर सबसे कम नजर आने वाले इंसान का भी ख्याल रखते हैं, चाहे वो लाइटमैन हो या चौथी एडी। वो पूछते हैं कि उन्होंने ब्रेक लिया या नहीं, समय पर खाना खाया या नहीं, उनके साथ कैसा व्यवहार हो रहा है। इतने साल इंडस्ट्री में काम करने के बाद भी उनमें ये चिंता होना वाकई कमाल की बात है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ अब नई रिलीज डेट के साथ दर्शकों के सामने आने की तैयारी में है। खबरों के मुताबिक, यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है, यानी इसे स्वतंत्रता दिवस के मौके के आसपास रिलीज किया जाएगा। पहले इस फिल्म को 17 अप्रैल 2026 को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply