India

जंतर-मंतर पर पुलिस और छात्रों में झड़प, जमकर पत्थरबाजी, पुलिस ने आंसू गैस दागी

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतरमंतर पर बुधवार रात छात्रों और पुलिस में झड़प हो गई। पुलिस का कहना है कि CJP प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। घटना से जुड़े कुछ वीडियो सामने आए। जिसमें प्रदर्शनकारियों के हाथ में भी लाठी दिख रही है। वो पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे हैं।

जंतर-मंतर पर पुलिस और छात्रों में झड़प, जमकर पत्थरबाजी, पुलिस ने आंसू गैस दागी

इससे पहले 20 जुलाई को CJP के संसद मार्च के दौरान झड़प हुई थी। प्रदर्शनकारी संसद गेट के करीब पहुंच गए थे। उन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज किया गया था।

अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को उनकी जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी का शांतिपूर्ण प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।

केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल से CRPF की 20 अतिरिक्त कंपनियों को दिल्ली में तैनात करने का आदेश दिया है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर करीब 2000 जवानों को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एयरलिफ्ट कर लाया गया।

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कारण 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे। हालांकि शाम को सभी स्टेशन खोल दिए गए।

दिल्ली पुलिस ने CJP के प्रदर्शन के दौरान RAF के एक जवान पर हमले के मामले में FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारी RAF जवान के साथ मारपीट करते, RAF के वाहन पर पथराव करते और उसमें तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट में स्टूडेंट्स से मारपीट के मामले में अर्जी पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने सरकार से कहा मारपीट के CCTV फुटेज सुरक्षित रखे जाएं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply