IndiaTrendingUttar Pradesh

Cockroaches Won…, झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोली CJP

नई दिल्ली पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद जंतरमंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा वे कहते थे, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।

Cockroaches Won…, झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोली CJP

पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए कॉकरोच जनता पिछले 36 दिन से जंतरमंतर पर धरना दे रही है। प्रधान ने इस्तीफे को लेकर सोशल मीडिया पर चिट्ठी पोस्ट की। दो पेज और 575 शब्दों में लिखी इस चिट्ठी में प्रधान ने बाकी बातों के साथ दो जगह युवाओं को भ्रमित करने की बात भी लिखी। चिट्ठी का यह हिस्सा नीचे हाइलाइट किया गया है।

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी का रिएक्शन आया है। पार्टी की तरफ से पोस्ट करके कहा गया कि कॉकरोच की जीत हुई। पार्टी पिछले 36 दिन से प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतरमंतर पर प्रदर्शन कर रही है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी प्रधान के इस्तीफे के लिए यहां भूख हड़ताल की।

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। यह इस बात का सबूत है कि अगर आप डरते नहीं हैं और इस सरकार के सामने झुकते नहीं हैं, तो आप किसी से भी इस्तीफा ले सकते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply