IndiaTrending

Color Changing Mountain: दुनिया के 5 ऐसे पहाड़, जो बदलते हैं अपना रंग, देखकर रह जाएंगे हैरान

Color Changing Mountain: कश्मीर हो, हिमाचल हो या फिर स्विटजरलैंड…हर जगह के पहाड़ों को आमतौर पर एक ही रंग का देखा जाता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कई पहाड़ ऐसे भी हैं, जो समयसमय पर अपना रंग बदलते हैं. जी हैं, ये सुनकर हैरानी जरूर हुई होगी. लेकिन ये बिल्कुल सच है. इनका अद्भुत नजारा देख आप अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं कर पाएंगे. कभी ये लाल हो जाते हैं तो कभी सुनहरे तो कभी बैंगनी.

Color Changing Mountain: दुनिया के 5 ऐसे पहाड़, जो बदलते हैं अपना रंग, देखकर रह जाएंगे हैरान
Color Changing Mountain: दुनिया के 5 ऐसे पहाड़, जो बदलते हैं अपना रंग, देखकर रह जाएंगे हैरान

इन पहाड़ों के रंग बदलने के पीछे खनिजों की मौजूदगी, चट्टानों की संरचना, मौसम की स्थिति और प्रकाश का प्रभाव माना जाता है. प्रकृति के इस अद्भुत खेल को देखने के लिए हर साल लाखों लोग इन जगहों का रुख करते हैं. आइए जानते हैं दुनिया के 5 ऐसे अनोखे पहाड़ों के बारे में, जो अपने बदलते रंगों से लोगों को हैरान कर देते हैं.

पेरू का Vinicunca

पेरू में स्थित विनिकुंका पर्वत रेनबो माउंटेन के नाम से काफी पॉपुलर है. इस पहाड़ पर लाल, पीली, हरी, बैंगनी और फ़िरोज़ी रंग की धारियां दिखाई देती हैं, जो विभिन्न खनिजों के जमाव से बनी हैं. सूरज की रोशनी, मौसम और देखने की दिशा के अनुसार इन रंगों की चमक और गहराई बदलती रहती है.

चीन का Zhangye Danxia पहाड़

चीन का झांगये डैनशिया पर्वत चीन के रेनबो माउंटेन्स के रूप में जाना जाता है. यहां की चट्टानों में रंगबिरंगे खनिजों और रेत की परतें हैं, जो इंद्रधनुष जैसा नजारा पेश करती हैं. दिन के अलगअलग समय पर इसका रंग और रूप बदलता रहता है. सनराइज के समय के रंग हल्के दिखते हैं, दोपहर में ज्यादा चमकीले और सनसेट के समय बेहद गहरे और आकर्षक नजर आते हैं.

अर्जेंटीना का Serranía de Hornocal

अर्जेंटीना का सेरानिया डे हॉर्नोकाल पर्वत अपनी 14 रंगीन परतों के लिए काफी पॉपुलर है. इस पहाड़ पर लाल, नारंगी, हरे और पीले रंग की खूबसूरत शेड्स दिखाई देती हैं. सूरज की रोशनी के साथ इन रंगों की इंटेंसिटी बदलती रहती है, जो एक अलग ही नजारा पेश करते हैं.

आइसलैंड Landmannalaugar

आइसलैंड का लैंडमानालौगर माउंटेन अपनी खूबसूरत रियोलाइट चट्टानों के लिए मशहूर है. मौसम और देखने के नजरिए के अनुसार इन चट्टानों में गुलाबी, नारंगी, पीले, हरे और नीले रंग के अलगअलग शेड दिखाई देते हैं. यही खासियत इसे दुनिया के सबसे रंगीन पर्वतीय क्षेत्रों में शामिल करती है.

अमेरिका के Painted Hills

अमेरिका के पेंटेड हिल्स, जॉन डे फॉसिल बेड्स के तीन प्रमुख क्षेत्रों में से एक हैं. यह पर्वतीय क्षेत्र लाल, सुनहरे, काले और नारंगी रंग की धारियों के लिए मशहूर है. यहां के रंगों की चमक और गहराई नमी के लेवल और दिन की रोशनी के अनुसार बदलती रहती है, जिससे हर बार इसका नजारा अलग दिखाई देता है.

H

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply