कानपुर में एक सिपाही पर गंभीर आरोप लगे हैं. ट्रेन में छात्रा से दोस्ती करने के बाद उसे नौकरी और शादी का झांसा देकर बुलाया और कथित तौर पर कई बार रेप की घटना को अंजाम दिया. आरोपी ने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Satya Report: यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक सिपाही ने ट्रेन में छात्रा से दोस्ती कर उसे नौकरी और शादी का झांसा दिया. भरोसा जीतने के बाद उसे मिलने बुलाया और कथित तौर पर रेप किया. आरोपी ने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी. मामले की शिकायत मिली तो पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी सिपाही योगेंद्र सिंह मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला है और कानपुर पुलिस लाइन में तैनात था. 19 जनवरी को ट्रेन यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात एक छात्रा से हुई, जो परीक्षा देने जा रही थी. इसी दौरान उसने छात्रा से दोस्ती की और खुद को कानपुर में तैनात बताते हुए मदद का भरोसा दिया.
योगेंद्र ने छात्रा से कहा कि मैं कानपुर में पोस्टेड हूं, अलीगढ़ का रहने वाला हूं. कानपुर में कोई परेशानी हो तो बताइए. आप परीक्षा दीजिए, उसके बाद मुझसे संपर्क करिएगा, मैं कहीं न कहीं जॉब लगवा दूंगा. आप पढ़ाई भी करिए और जॉब भी करते रहिए. छात्रा को उसकी बातों पर विश्वास हो गया और उसका मोबाइल नंबर ले लिया.



