IndiaUttar Pradesh

राम मंदिर का निर्माण 30 सितंबर तक हो जाएगा पूरा, 2027 में म्यूजियम भी तैयार, बोले नृपेंद्र मिश्रा

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि राम मंदिर का निर्माण 30 सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद है. जिसके बाद लार्सन एंड टुब्रो और टाटा के प्रतिनिधि एक महीने बाद परिसर से चले जाएंगे. नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि मंदिर परिसर में काम तेजी से चल रहा है. उन्होंने कहा कि 30 सितंबर तक राम मंदिर परिसर में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा. 30 अक्टूबर तक L&T और टाटा के लोग आखिरकार मंदिर परिसर से चले जाएंगे.

नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि राजकीय निर्माण निगम द्वारा बनाए जा रहे ऑडिटोरियम और म्यूज़ियम का निर्माण, मुख्य मंदिर परिसर में चल रहे काम के पूरा होने के बाद भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि ऑडिटोरियम और म्यूज़ियम के मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है.

गैलरी के लिए स्क्रिप्ट और कहानी पहले ही तैयार

नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि म्यूजियम की सभी गैलरी के लिए स्क्रिप्ट और कहानी पहले ही तैयार की जा चुकी हैं. उन्होंने कहा कि अगला कदम इन कहानियों को वीडियो के रूप में बदलना होगा. IIT मद्रास के विशेषज्ञ यह काम करेंगे. मिश्रा ने कहा कि म्यूज़ियम को अगले साल फरवरीमार्च के आसपास दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि मंदिर के चारों ओर बाउंड्री वॉल के दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है.

स्मृति स्तंभ के ऊपर लगेगा ट्रस्ट का ‘लोगो’

इससे पहले नृपेंद्र मिश्रा ने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर परिसर में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और केवल पूर्ण स्मृति स्तंभ के ऊपर ट्रस्ट का लोगो लगाया जाना बाकी है. निर्माण कार्य में शामिल एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ तीन दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मौजूदा लोगो को स्थापित करने मंजूरी दे दी गई है और यह कांस्य से बनाया जाएगा.

कामकाज और विकास की समीक्षा

मिश्रा ने कहा, मंदिर परिसर में निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है. केवल पूर्ण स्मृति स्तंभ के शीर्ष पर ट्रस्ट का ‘लोगो’ लगाया जाना बाकी है. उन्होंने कहा कि लोगो से संबंधित शेष कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि बैठकों के दौरान राम कथा संग्रहालय के कामकाज और विकास की समीक्षा की जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply