IndiaPunjabTrending

पंजाब में फैंसी नंबर का क्रेज, शख्स ने एक्टिवा के लिए 8.52 लाख में 0001 नंबर खरीदा, ये नंबर भी लाखों में बिके

जालंधर पंजाब में वाहनों के फैंसी नंबरों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। जालंधर रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस द्वारा आयोजित ऑनलाइन ईऑक्शन में इस बार PB 08 GA सीरीज का सबसे वीआईपी नंबर 0001 रिकॉर्ड 8 लाख 52 हजार 500 रुपये की बोली में नीलाम हुआ। हैरानी की बात यह है कि यह नंबर किसी महंगी लग्जरी कार के लिए नहीं, बल्कि एक एक्टिवा स्कूटर के लिए खरीदा गया है।

पंजाब में फैंसी नंबर का क्रेज, शख्स ने एक्टिवा के लिए 8.52 लाख में 0001 नंबर खरीदा, ये नंबर भी लाखों में बिके

मौजूदा समय में एक्टिवा की ऑनरोड कीमत करीब 1.10 लाख रुपये है। ऐसे में जिस रकम में यह फैंसी नंबर खरीदा गया, उससे लगभग आठ नई एक्टिवा खरीदी जा सकती थीं।

अन्य फैंसी नंबरों पर भी जमकर लगी बोली
ईऑक्शन में अन्य पसंदीदा नंबरों के लिए भी लोगों ने खुलकर बोली लगाई। 0007 नंबर 3.11 लाख रुपये, 0005 नंबर 2.83 लाख रुपये, 0008 नंबर 2.50 लाख रुपये, जबकि 0002, 0003, 0006 और 0009 नंबर 22 लाख रुपये में बिके।

000 सीरीज के नंबरों की लगातार बढ़ रही मांग
पिछले कई महीनों से जालंधर में 000 सीरीज के फैंसी नंबरों की मांग लगातार बढ़ रही है। इससे पहले PB 08 FZ सीरीज का 0001 नंबर 8 लाख 61 हजार रुपये में नीलाम हुआ था। मौजूदा नीलामी में PB 08 GA सीरीज का 0001 नंबर उससे महज 8,500 रुपये कम कीमत पर बिका, जो इस सीरीज की लोकप्रियता को दर्शाता है।

हर सप्ताह होती है ऑनलाइन ईऑक्शन
आरटीओ अधिकारियों के अनुसार, फैंसी नंबरों की ईऑक्शन प्रत्येक सप्ताह आयोजित की जाती है। शनिवार से सोमवार तक इच्छुक वाहन मालिक ऑनलाइन आवेदन करते हैं, जबकि मंगलवार और बुधवार को परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन बोली लगाई जाती है। प्रत्येक क्लिक के साथ बोली 500 रुपये बढ़ती है और सबसे अधिक बोली लगाने वाले आवेदक को संबंधित नंबर आवंटित किया जाता है।

0001 से 0010 तक का रिजर्व प्राइस 5 लाख रुपये
0001 से 0010 तक के नंबरों का रिजर्व प्राइस 5 लाख रुपये निर्धारित है। इनमें भाग लेने के लिए 1 लाख रुपये सिक्योरिटी अमाउंट और 2,000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है। वहीं 0011 से 0099 तक के नंबरों का रिजर्व प्राइस 1 लाख रुपये रखा गया है। नीलामी पूरी होने के बाद सफल बोलीदाता को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी राशि जमा करानी होती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply