IndiaTrending

Creative Ideas: बेकार कुल्हड़ पर आजमाएं ये Hand-painted डिजाइन, बालकनी में लग जाएंगे चार-चांद

Creative Ideas: बेकार कुल्हड़ पर आजमाएं ये Hand-painted डिजाइन, बालकनी में लग जाएंगे चार-चांद
Creative Ideas: बेकार कुल्हड़ पर आजमाएं ये Hand-painted डिजाइन, बालकनी में लग जाएंगे चार-चांद
इन दिनों बालकनी सजाने के लिए लोग प्राकृतिक और पर्यावरण के अनुकूल डेकोरेशन आइटम्स को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। ऐसे में पुराने कुल्हड़ों का इस्तेमाल करके आप शानदार प्लांटर्स तैयार कर सकती हैं, जो आपकी बालकनी को देसी और आकर्षक अंदाज देंगे। कुल्हड़ से बने प्लांटर्स देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं और घर की सजावट में एक अलग ही देसी charm जोड़ने का काम करते हैं।
अक्सर होता है कि हम सभी चाय और लस्सी के कुल्लहड़ कूड़ा समझकर फेंक देते हैं, लेकिन इनका सही इस्तेमाल से खूबसूरत प्लांटर्स बनाए जा सकते हैं और इससे बालकनी की खूबसूरती में चारचांद लगाए जा सकते हैं। आइए यहां आपको बताते हैं कुल्हड़ प्लांटर के अलगअलग डिजाइन।
फ्लोरल पेंटिंग कुल्हड़ डिजाइंस
यदि आपको कलरफुल फूल पसंद है, तो आप इस पर फ्लोरल पेंटिंग वाले कुल्हड़ प्लांटर्स अपनी बालकनी के लिए बना सकते हैं। इन कुल्हड़ों पर हाथों से बनाए गए फूलों के डिजाइन बेहद ही खूबसूरत लगते हैं और बालकनी भी बहुत ही ज्यादा एलिगेंट लगती हैं। इन प्लांटर्स को बनाने के लिए चाय के कुल्लहड़ को सबसे पहले धोकर धूप में सुखा लें। इसके बाद इन्हें खूबसूरत फूलों की डिजाइन से सजाएं। फिर इसमें गुलाब, सूरजमुखी, कमल जैसे फूलों की पेंटिंग बनाकर इनको कलरफुल बना लें।
DIY पेंटेड टेराकोटा डिजाइन
यदि आप काफी क्रिएटिविटी पसंद करते हैं, तो DIY पेंटेड टेराकोटा कुल्हड़ प्लांटर्स आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। इन्हें आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। सबसे पहले आप कुल्हड़ को साफ कर लें और फिर अपनी पसंद के रंगों से इसे पेंट करें। इन प्लांटर्स में आप ज्योमेट्रिक डिजाइन बना सकते है जैसे कि पोल्का डॉट्स, ट्रेडिशनल पैटर्न या मिनिमल आर्ट का डिजाइन बना सकते हैं। इसके लिए कुल्हड़ के बेस को आप पहले टेराकोटा से कलर करें। इसके बाद सफेद पेंट से यूनिक डिजाइन बनाएं। इस तरह प्लांटर्स आपकी बालकनी में चार चांद लगा देंगे।
हैंड पेंटेड फ्लॉवर पॉट्स
आजकल हैंडपेंटेड फ्लावर पॉट्स बालकनी के डेकोर में काफी ट्रेंड में है। यदि आप अपनी बालकनी को एलिगेंट लुक देना चाहते हैं, तो कुल्हड़ पर हैंड पेंटिंग करके इनको सुंदर बनाएं। इन प्लांटर्स में आप मधुबनी पेंटिंग,मंडला डिजाइन या कोई ट्रेडिशनल इंडियन मोटिफ्स भी बना सकते हैं। इस तरह के डिजाइन आपकी बालकनी को सुंदर बना देंगे और एकदम क्लासी लुक देगा। आप इनको बालकानी में हैंगिंग प्लांटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
कुल्हड़ प्लांटर विथ स्माइलीज पेंटिंग
अगर आप अपनी बालकनी को खूबसूरत और खुशियों से भरा लुक देना चाहती हैं, तो स्माइली डिजाइन वाले कुल्हड़ प्लांटर्स एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकते हैं। रंगबिरंगे कुल्हड़ों पर बने अलगअलग स्माइली फेस आपकी बालकनी को आकर्षक और क्रिएटिव टच देते हैं। ये प्लांटर्स न केवल देखने में बेहद प्यारे लगते हैं, बल्कि घर के माहौल को भी पॉजिटिव बना देते हैं। खास बात यह है कि बच्चों को भी ऐसे डिजाइन काफी पसंद आते हैं, जिससे उनमें पौधों और गार्डनिंग के प्रति दिलचस्पी बढ़ सकती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply