IndiaUttar Pradesh

​रोने वाले सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल MLC चुनाव में जीते, दी थी धर्म परिवर्तन की धमकी

उत्तर प्रदेश के आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. आकाश अग्रवाल ने MLC चुनाव में जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हरि किशोर तिवारी को शिकस्त दी है. ये वही आकाश अग्रवाल हैं जिन्होंने मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया था और मीडिया के सामने फूटफूटकर रोए थे. यही नहीं इन्होंने धर्म परिवर्तन की भी धमकी दी था, जिसकी वजह से ये काफी सुर्खियों में आ गए थे, वहीं अब उन्होंने जीत हासिल कर ली है.

​रोने वाले सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल MLC चुनाव में जीते, दी थी धर्म परिवर्तन की धमकी

जानकारी के मुताबिक डॉ. आकाश अग्रवाल ने करीब 3,500 से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने उन्होंने कहा ‘हमारे शिक्षक साथियों को परेशान किया गया… बूथ कैप्चरिंग भी हुई. यह बहुत दुखद था. शिक्षकों का MLC चुनाव अब बदल गया है. मुझे लगता है कि शिक्षक अब कभी इसमें चुनाव नहीं लड़ेंगे. उत्तर प्रदेश सरकार की छवि यह थी कि वह आतंकवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ है, लेकिन जब मैंने देखा कि मेरे साथियों को डरायाधमकाया जा रहा है और बूथ कैप्चरिंग हो रही है, तो वह छवि टूट गई… हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए काम करते हैं’.

पहले निर्दलीय चुनाव लड़कर जीते थे

आगरा में बीजेपी बहुत ताकतवर है. सभी 9 विधायक, दोनों संसदीय सीट, मेयर, जिला पंचायत, दो राज्यसभा सांसद, कुछ MLC हैं. लेकिन पिछली बार निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़कर डॉ. आकाश अग्रवाल ने बीजेपी के उम्मीदवार दिनेश चंद्र वशिष्ठ को हराया था. वहीं इस बार आकाश अग्रवाल सपा प्रत्याशी बने और एक बार फिर से जीत हासिल की.

इस्लाम धर्म अपनाने की दी थी धमकी

23 अक्टूबर 2026 को मतदान के दौरान, डॉ. आकाश अग्रवाल मीडिया के सामने फूटफूटकर रोने लगे थे. रोते हुए उन्होंने प्रशासन और पुलिस पर उनके समर्थकों को परेशान करने और बूथ कैप्चरिंग का गंभीर आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि वो सनातन धर्म छोड़ देंगे और अगले महीने लखनऊ की शाही ईदगाह में इस्लाम धर्म अपना लेंगे.

चुनाव परिणाम

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावों के नतीजों पर सभी की नजर है. आइये जानते हैं अब तक के आए परिणामों पर एक नजर.

आगरा शिक्षक एमएलसी सीट रिजल्ट

सपा के आकाश अग्रवाल जीते
बीजेपी के हरि किशोर तिवारी हारे

आगरा स्नातक एमएलसी सीट रिजल्ट

बीजेपी के डॉ. मानवेंद्र जीते
सपा के शशांक यादव हारे

वाराणसी शिक्षक एमएलसी सीट रिजल्ट

सपा के लाल बिहारी यादव जीते
बीजेपी के प्रमोद मिश्र हारे

मेरठ शिक्षक एमएलसी सीट रिजल्ट

बीजेपी के श्रीचंद्र शर्मा जीते
सपा के डॉक्टर नितिन कुमार तोमर हारे

लखनऊ शिक्षक एमएलसी सीट रिजल्ट

बीजेपी के उमेश द्विवेदी जीते
सपा के सुशील कुमार पटेल हारे

बरेलीमुरादाबाद शिक्षक सीट रिजल्ट

बीजेपी के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों जीते
सपा के दानिश अख्तर हारे

मेरठ स्नातक एमएलसी सीट रिजल्ट

बीजेपी के दिनेश गोयल जीते
सपा के प्रमेंद्र सिंह भाटी हारे

कुछ जगहों पर वोटों की गिनती अभी जारी है.

गोरखपुर शिक्षक एमएलसी सीट

बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी आगे
निर्दलीय राजीव यादव पीछे

इलाहाबादझांसी स्नातक सीट रिजल्ट

बीजेपी के अशोक कुमार राठौर आगे
मान सिंह यादव पीछे

अब तक के रुझान क्या कहते हैं?

अभी तक के नतीजे और रुझान मिलाकर बीजेपी को 6 और सपा को 5 सीटें मिलती दिख रही हैं. सपा को दो सीटों का फ़ायदा हुआ है. आगरा शिक्षक और लखनऊ स्नातक पर सपा ने अपने पाले में की है. बीजेपी को लखनऊ स्नातक सीट गंवानी पड़ी है.

गोरखपुर में बीजेपी प्रत्याशी को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है. गोरखपुर में ध्रुव कुमार त्रिपाठी पहले भी शिक्षक खंड के निर्दलीय एमएलसी थे. वहीं आगरा से जीते आकाश अग्रवाल भी निर्दलीय के रूप में एमएलसी थे. चुनाव से पहले ही ध्रुव त्रिपाठी ने बीजेपी और डॉ आकाश अग्रवाल ने सपा जॉइन की थी. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तीनों सीटों पर बीजेपी ने एकतरफा जीत दर्ज की है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply