Trending

Curry Leaves Benefits: करी पत्ते के लाजवाब फायदे, डायबिटीज से लेकर बालों और पाचन तक, जानिए क्यों है यह सुपरफूड

Health Benefits Of Eating Curry Leaves Daily: करीपत्ता न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि कई शारीरिक समस्याओं से निजात दिलाने में भी असरदार है। इस मामूली दिखने वाले पते की तासीर ठंडी होती है, जिससे पेट को ठंडक मिलती है और पाचन क्रिया भी बेहतर होती है।

Curry Leaves Benefits: करी पत्ते के लाजवाब फायदे, डायबिटीज से लेकर बालों और पाचन तक, जानिए क्यों है यह सुपरफूड

यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है। पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में उपयोगी है। बॉडी से टॉक्सिन निकालने के साथ ही यह पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाने में कारगर है। करी पत्ता स्ट्रेस हार्मोन को संतुलित करने और फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी सहायक है।

करी पत्ता के फायदे

  • करीपत्ते में एंटी ऑक्सीडेंट होता है, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को दूर करने में सहायता करते हैं। इसके लिए 56 करीपत्ते में 23 तुलसी की पत्तियां व शहद मिलाकर सेवन करें।
  • पेट दर्द में करीपत्ते का पानी पीने से आराम मिलता है। इसके लिए दो ग्लास पानी में 1520 करीपत्ते उबालें, जब पानी आधा रह जाए, तब इसे छानकर पीएं।
  • बारिश के मौसम में होने वाले फोड़ेफुंसी पर करी पत्ता को पीसकर लगाने से आराम मिलता है।
  • मोटापा कम करने के लिए 45 करी पत्ते को चबाकर खाएं और फिर गुनगुना पानी पी लें।
  • करी पत्ता इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी कारगर है, इशके लिए रोजाना 56 करी पत्ता को खाली पेट चबा कर खाएं।
  • वजन कम करने यानी फैट बर्न करने के लिए एक ग्लास पानी में 1012 करीपत्ते डालकर अच्छी तरह से पकाकर छान लें। इसमें नींबू का रस व एक टीस्पून शहद मिलाकर पीएं।

हेयर फॉल से राहत देता है करी पत्ता

बाल गिरने व डैंड्रफ की समस्या से निपटने में भी करी पत्ते का तेल फायदा पहुंचाता है। इसके लिए 2530 करीपत्ते को धोकर सुखा लें। तीन टेबलस्पून नारियल के तेल को गरम करके उसमें करीपत्ते मिलाकर तब तक पकाएं जब तक कि पत्ते काले ना हो जाएं। इसके बाद इसे आंच से उताकर तेल को ठंडा करें और एक साफ बॉटल में भर लें। इस करीपत्ते के तेल को हफ्ते में कम से कम दोतीन बार लगाएं।

मॉर्निंग सिकनेस में करी पत्ता

व हीमोग्लोबिन कम होने पर नियमित रूप से करीपत्ते का सेवन लाभदायक रहता है। गर्भवती महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस की समस्या होती है, ऐसे में खाली पेट करी पत्ते चबाना फायदेमंद रहता है।

आंखों के लिए भी फायदेमंद है करी पत्ता का सेवन

आंखों से जुड़ी परेशानियों में करी पत्ते का इस्तेमाल उपयोगी होता है। करी पत्ते में कैरोटीनॉयड युक्त भरपूर मात्रा में होता है, जो रेटिना की सुरक्षा करने के साथसाथ आंखों की रोशनी की हानि व रतौंधी से भी आंखों को बचाता है। इसलिए नियमित रूप से करी पत्ते का सेवन करते रहने से तमाम बीमारियों से बचा जा सकता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply