Daily Healthy Habit: आजकल की हर किसी को पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ की चिंता है. जो स्ट्रेस की सबसे बड़ी वजह है. इतने स्ट्रेस के साथ मन को शांत रखना और खुद के लिए समय निकाना भी मुश्किल हो जाता है. कुछ लोगों को लगता है कि स्ट्रेस को कम नहीं किया जा सकता है. लेकिन ऐसा नहीं है. अगर आपके पास समय नहीं भी है तो सिर्फ 1 अच्छी आदत आपके तनाव को कम करने में मदद कर सकती हैं. इसे अपनाने में भी आपको सिर्फ 15 मिनट ही लगेंगे. जी हां, हम बात कर रहे हैं मेडिटेशन की.

मेडिटेशन एक ऐसी आसान आदत है, जो दिमाग को रिलैक्स करने, नकारात्मक विचारों को कम करने और मन को स्थिर रखने में मदद कर सकती है. जब आप कुछ मिनटों के लिए शांत बैठकर अपनी सांसों पर ध्यान देते हैं, तो शरीर और दिमाग दोनों को आराम महसूस होता है. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि मेडिटेशन कैसे करें इसके क्या फायदे हैं और स्ट्रेस को कितना दूर करता है.
मेडिटेशन से दूर होता है स्ट्रेस
एक्सपर्ट और में ये बताया गया है कि मेडिटेशन स्ट्रेस को दूर करने के लिए काफी असरदार अभ्यास है. ये न सिर्फ आपके मन को शांत करता है बल्कि पूरे शरीर पर इसका पॉजिटिव असर देखने को मिलता है. पूरे दिन में बस 15 मिनट मेडिटेशन करने से आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं और दिमाग बेकार की चीजों को सोचने से कुछ अपना समय बर्बाद नहीं करता है. रोजाना मेडिटेशन करने से काफी हद तक आप फ्रेश और स्ट्रेस फ्री रह सकते हैं.
मेडिटेशन करने का सही तरीका
सबसे खास बात ये है कि मेडिटेशन करने के लिए आपको अपने कई घंटे देने की भी जरूरत नहीं है. दिन का 15 मिनट भी काफी है. मेडिटेशन करने के लिए सबसे पहले किसी शांत जगह पर आराम से बैठ जाएं. आप जमीन पर पालथी मारकर या कुर्सी पर सीधे बैठ सकते हैं. इसके बाद अपनी आंखें बंद करें और धीरेधीरे गहरी सांस लें. अब केवल अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें. कोशिश करें कि मन में आने वाले विचारों को रोकने की बजाय उन्हें नजरअंदाज करें और दोबारा सांसों पर फोकस करें. शुरुआत में 10 से 15 मिनट तक यह अभ्यास करें. चाहें तो हल्का म्यूजिक या मंत्र भी सुन सकते हैं, जिससे ध्यान लगाने में आसानी हो सकती है.
मेडिटेशन करने के क्याक्या हैं फायदे?
मेडिटेशन सिर्फ स्ट्रेस दूर करने में ही नहीं बल्कि पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है. ये नींद की क्वालिटी को बेहतर बनाता है. जिससे चिड़चिड़ापन दूर होता है. वहीं फोकस और याददाश्त भी बेहतर बनाने में मदद मिलती है. रोजाना मेडिटेशन करने से शरीर में फुर्ती बनी रहती है और आप पूरा दिन फ्रेश फील करते हैं.



