Trending

Dark Chocolates vs Dates: डार्क चॉकलेट या खजूर, गिल्ट-फ्री मीठे के लिए कौन है बेहतर विकल्प?

Dark Chocolate And Dates Nutrition : बीते कुछ सालों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इसके साथ ही लोग मीठा खाना अवॉयड करते हैं और इस बात पर चर्चा तेज हो गई है क‍ि ग‍िल्‍टफ्री म‍िठाई कैसे खाई जाए?

Dark Chocolates vs Dates: डार्क चॉकलेट या खजूर, गिल्ट-फ्री मीठे के लिए कौन है बेहतर विकल्प?

मि‍ठाई, भारतीय घरों का खास ह‍िस्‍सा है। त्‍योहार हो या पूजा म‍िठाई के बिना अधूरी है। भारतीय खाना मसालेदार होता है, ज‍िसे खाने के बाद मीठे की क्रेव‍िंग होना स्‍वभाव‍िक है। ऐसे में लोग म‍िठाई के हेल्‍दी व‍िकल्‍प ढूंढते रहते हैं। हेल्दी मीठे के तौर पर दो चीजों का जिक्र हर बार किया जाता है खजूर और डार्क चॉकलेट।

इन दोनों की तुलना की जाए, तो ज्‍यादा हेल्‍दी क्‍या है”https://navbharatlive.com/health/stayyoungmagicalfoodsslowaging1551989.html”>डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्‍सीडेंट्स और फ्लेवोनॉइड्स होते हैं, वहीं दूसरी ओर खजूर में फाइबर, म‍िनरल्‍स और होती है।

खजूर खाने के फायदे

  • खजूर पेट के ल‍िए फायदेमंद है और एनर्जी का अच्‍छा सोर्स है।
  • त्‍वचा और हड्डियों की सेहत के ल‍िए भी खजूर फायदेमंद माना जाता है, क्‍योंक‍ि इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट्स और व‍िटाम‍िन्‍स होते हैं।
  • खजूर में फाइबर, पोटैश‍ियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं।
  • खजूर में फाइबर होता है और इस वजह से शुगर धीरेधीरे र‍िलीज होता है, ज‍िससे ब्‍लड शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता।

डार्क चॉकलेट खाने के फायदे

  • डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्‍सीडेंट्स और फ्लेवोनॉइड्स होते हैं।
  • हार्ट की सेहत और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के ल‍िए डार्क चॉकलेट का सेवन फायदेमंद होता है।
  • डार्क चॉकलेट मूड लिफ्टर की तरह भी काम करता है। स्ट्रेस रिलीज करता है और मूड को बेहतर बनाता है, जिससे मानसिक तनाव कम होता है।
  • डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के प्रभाव को भी कम करता है। एंटी एजिंग के लिए भी डार्क चॉकलेट सेवन फायदेमंद होता है।
  • चॉकलेट में मौजूद फ्लेवेनॉल्स खून में थक्के को बनने से रोकता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

डार्क चॉकलेट

दोनों में से कौन ज्यादा फायदेमंद

  • खजूर ज्‍यादा हेल्‍दी होते है, खजूर प्रोसेस्‍ड नहीं होते हैं और इनमें फाइबर की मात्रा ज्‍यादा होती है।
  • खजूर का सेवन ब्‍लड शुगर लेवल में कोई खास उतारचढ़ाव नहीं करता है, जबकि डार्क चॉकलेट के सेवन से ब्‍लड शुगर लेवल में बदलाव आ सकता है। हालांकि, दोनों का सेवन सीमित मात्रा में किया जाना चाहिए।
  • फाइबर का सेवन करने से पेट भरा हुआ महसूस होता है और बारबार खाने की क्रेविंग नहीं होती।
  • वहीं दूसरी ओर, लोग डार्क चॉकलेट को फैटफ्री मानते हैं, पर ऐसा नहीं है।
  • एक खजूर में 20 से 30 कैलोरी होती हैं। हालांकि यह खजूर के ब्रांड पर भी न‍िर्भर करता है।

खजूर

खजूर चुनते समय क‍िन बातों का ख्‍याल रखें?

  • खजूर के ब्रांड के इंग्रीड‍िएंट्स चेक करें, उसमें अत‍िर‍िक्‍त चीनी न हो।
  • ऐसा खजूर न खरीदें ज‍िसका रंग ज्‍यादा लाल या भूरा हो, कई ब्रांड रंग के ल‍िए आर्टि‍फ‍िश‍ियल कलर म‍िलाते हैं, जो सेहत को खराब कर सकते हैं।
  • वेट लॉस के ल‍िए बड़े खजूर को चुनने के बजाय मध्‍यम और छोटे आकार के खजूर का चयन करें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply