CrimeIndiaTrending

संपत्ति के लिए बेटी ने प्रेमी संग पिता को मौत के घाट उतारा, हैरान कर देगा रिटायर्ड टीचर के मर्डर का मामला​​​​​

Featured Image

बच्चों को पढ़ाने लिखाने के साथ उन्हें संस्कार देना भी बहुत जरूरी है, वरना इसकी कीमत जान देकर भी चुकानी पड़ सकती है, इसकी ताजा मिसाल कर्नाटक के विजयपुर जिले में सामने आई जहां एक बेटी ने प्रॉपर्टी के लालच में अपने 62 वर्षीय शिक्षक पिता को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया. रिटायर्ड शिक्षक का नाम सिद्धप्पा अंजुतगी बताया जा रहा है, जिनका शव सड़क के किनारे मिला था. जिनकी उनकी ही बेटी, उसके प्रेमी और एक अन्य व्यक्ति ने हत्या कर दी थी. बताया जा रहा है कि संपत्ति को लेकर विवाद और बेटी के रिश्ते का विरोध हत्या की वजह बना.

कैसे कसा शिकंजा

इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है. मर्डर मिस्ट्री की जांच के दौरान सिद्धप्पा की बड़ी बेटी निखिता की शिकायत पर पुलिस को उनकी छोटी बेटी प्रियंका की कथित संलिप्तता का पता चला. पुलिस के मुताबिक, सिद्धप्पा दो साल पहले ही रिटायर हुए थे और उन्हें रिटायरमेंट के बाद उनके पास पीएफ, ग्रेच्युटी का काफी पैसा था. वहीं मासिक पेंशन के अलावा गांव में भी उनकी कुछ संपत्ति थी. पुलिस का कहना है कि इसी संपत्ति को लेकर सिद्धप्पा और प्रियंका के बीच अक्सर विवाद होता था, जिसकी परिणिति इस कत्ल के रूप में हुई.

रील नहीं रियल

इस कत्ल की कहानी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. प्रियंका के पति सुरेश मसाली की कोरोना काल के दौरान मौत हो गई थी. इसके बाद विजयपुर में रहते हुए प्रियंका की नजदीकी ऑटो चालक संतोष सिंधे से बढ़ी और दोनों के बीच करीबी रिश्ते बन गए. पुलिस के मुताबिक, सिद्धप्पा दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे. उन्होंने प्रियंका को संपत्ति में हिस्सा देने से भी इनकार कर दिया था.

पुलिस को शक है कि इन्हीं बातों को लेकर पिता और बेटी के बीच तनाव बना हुआ था. 15 अगस्त को संपत्ति को लेकर प्रियंका की सिद्धप्पा से फिर बहस हुई. पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद प्रियंका ने कथित तौर पर संतोष को घर बुलाया.

उसी रात बाद में संतोष अपने दोस्त गुरुराज बिरादार के साथ घर पहुंचा. पुलिस के मुताबिक, दोनों ने पहले सिद्धप्पा का गला घोंटा और फिर सड़क तोड़ने के काम आने वाले एक बड़े पत्थर से उन पर हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई. इसके बाद दोनों कथित तौर पर शव को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply