CricketIndiaTrending

DC vs KKR Match Highlights: केकेआर ने लगाया जीत का चौका, दिल्ली को 8 विकेट से हराया; फिन एलन का नाबाद शतक

कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को उनके घरेलू मैदान पर 8 विकेट से हरा दिया और जीत का चौका लगाया। केकेआर ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी और उसके बाद फिन एलन की नाबाद शतकीय पारी के दम पर दिल्ली को आसानी से हरा दिया। इस मैच में दिल्ली कहीं भी मुकाबले में नजर नहीं आई और ना तो इस टीम की गेंदबाजी और ना ही बल्लेबाजी प्रभावशाली रही।

DC vs KKR Match Highlights: केकेआर ने लगाया जीत का चौका, दिल्ली को 8 विकेट से हराया; फिन एलन का नाबाद शतक
DC vs KKR Match Highlights: केकेआर ने लगाया जीत का चौका, दिल्ली को 8 विकेट से हराया; फिन एलन का नाबाद शतक

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 51वां मैच अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन बनाए और केकेआर को जीत के लिए 143 रन का लक्ष्य मिला। केकेआर ने 14.2 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। फिन एलन को उनकी नाबाद शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Match Ended

Indian Premier League, 2026

Delhi Capitals 
142/8

vs

Kolkata Knight Riders  
147/2

Match Ended
Kolkata Knight Riders beat Delhi Capitals by 8 wickets

केएल राहुल ने बनाए 23 रन

केकेआर के खिलाफ केएल राहुल नहीं चले और 23 रन पर आउट हुए जबकि नितिश राणा 8 रन पर ही निपट गए। पथुम निसांका ने 29 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 50 रन पर आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स 2 रन बनाकर आउट हो गए जबकि समीर रिजवी ने 3 रन बनाए। कप्तान अक्षर पटेल ने 22 गेंदों पर 11 रन की पारी खेली। आशुतोष शर्मा 39 रन बनाकर आउट हो गए। केकेआर के लिए अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने 22 सफलता हासिल की।

फिन एलन ने लगाया शतक

दिल्ली के विरुद्ध रहाणे 13 रन पर रन आउट हो गए जबकि अंगकृष रघुवंशी ने सिर्फ एक रन पर अपना विकेट गंवा दिया। फिन एलन ने 32 गेंदों पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया जबकि उन्होंने 47 गेंदों पर छक्का लगाकर ही अपना शतक भी पूरा किया जो उनके आईपीएल करियर का पहला शतक रहा। फिन एलन इस मैच में 100 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि कैमरन ग्रीन भी 33 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली की तरफ से कप्तान अक्षर पटेल को एकमात्र सफलता मिली।

केकेआर ने प्लेइंग 11 में नहीं किया बदलाव

केकेआर ने दिल्ली के खिलाफ मैच में अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। दिल्ली ने अपनी अंतिम ग्यारह में दो बदलाव किए। मुकेश कुमार को टी नटराजन की जगह मौका दिया गया जबकि करुण नायर की जगह विप्रज निगम को शामिल किया गया।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

पथुम निसांका, केएल राहुल , नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल , आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट प्लेयर करुण नायर, कुलदीप यादव, टी नटराजन, अभिषेक पोरेल, डेविड मिलर।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11

अजिंक्य रहाणे , अंगकृष रघुवंशी , कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट प्लेयर रमनदीप सिंह, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply