CricketIndia

DC vs PBKS Head To Head: दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद, अब तक दिखी है बराबरी की टक्कर

Satya Report: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 35वें लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच में भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों टीमों के बीच में ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 से खेला जाएगा। ऐसे में दिन के समय खेले जाने वाले इस मैच में सभी की नजरें रहने वाली हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक आईपीएल के इस सीजन में अक्षर पटेल की कप्तानी में कुल 6 मुकाबले खेले हैं जिसमें से तीन में जहां उन्हें जीत मिली है तो वहीं तीन में उनको हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम को लेकर बात की जाए तो उनका काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह 6 मैच खेलने के बाद 5 को जहां जीतने में कामयाब रहे हैं तो वहीं एक मुकाबला रद्द रहा। ऐसे में इस मैच को लेकर दोनों टीमों के बीच में कड़ी टक्कर होने की उम्मीद की जा सकती है।

DC vs PBKS Head To Head: दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद, अब तक दिखी है बराबरी की टक्कर
DC vs PBKS Head To Head: दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद, अब तक दिखी है बराबरी की टक्कर

अब तक दिखी है बराबरी की टक्कर

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच में आईपीएल में अब तक बराबरी की टक्कर देखने को मिली है, जिसमें किसी भी टीम का पलड़ा भारी नहीं दिखता है। दोनों टीमों के बीच में आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से दिल्ली कैपिटल्स ने जहां 17 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं पंजाब किंग्स की टीम भी 17 मैचों को जीतने में कामयाब रही है। इसके अलावा एक मैच बारिश के चलते रद्द रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच में 12 मुकाबले यहां पर खेले गए हैं और उसमें दोनों ही टीमें 66 मैचों में जीत हासिल करने में कामयाब रही हैं।

प्रियांश आर्या पर रहेगी सभी की नजरें

पंजाब किंग्स टीम के आईपीएल 2026 में अभी तक के शानदार प्रदर्शन में सबसे ज्यादा योगदान 24 साल के ओपनिंग बल्लेबाज प्रियांश आर्या का देखने को मिला है, जिन्होंने अपने आक्रामक खेल के दम पर टीम को एकतरफा जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की है। घरेलू क्रिकेट में दिल्ली से खेलने वाले प्रियांश आर्या अपने होम ग्राउंड पर भी इसी फॉर्म को जारी रखने का प्रयास करेंगे। अभी तक इस सीजन में प्रियांश ने 5 मैच खेले हैं और उसमें उन्होंने 42.20 के औसत से 211 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट लगभग 250 का देखने को मिला है। प्रियांश आर्या इस सीजन अब तक 2 अर्धशतकीय पारियां भी खेलने में कामयाब हुए हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply