Satya Report: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स अपना 8वां मुकाबला खेलने उतरी है लेकिन पृथ्वी शॉ को अभी भी मौका नहीं मिला है। पथुम निसांका को की प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली लेकिन युवा ओपनर साहिल परख को कप्तान अक्षर पटेल और टीम मैनेजमेंट ने मौका दिया। शॉ एक बार फिर से नजरअंदाज हो गए। पृथ्वी शॉ ने आखिरी बार आईपीएल मैच 29 अप्रैल 2024 को तकरीबन दो साल पहले खेला था।

दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन से पहले ऑक्शन में अंतिम राउंड में को 75 लाख के बेस प्राइस में ही खरीदा था। फिलहाल उन्हें प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं मिला है। अब देखना होगा कि बचे हुए अगले 6 मैचों में क्या वह आते हैं या फिर पूरा सीजन उनका बेंच पर ही गुजरेगा। दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के खिलाफ साहिल परख को डेब्यू का मौका दिया है।
कौन हैं साहिल परख?
साहिल परख महाराष्ट्र के नासिक से आते हैं। बाएं हाथ का यह युवा खिलाड़ी ओपनिंग बल्लेबाज है। अब पहली बार आईपीएल में वह केएल राहुल के साथ ओपनिंग करते दिखेंगे। साहिल 2024 में भारतीय अंडर 19 टीम का भी हिस्सा थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक ठोकते हुए उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब देखना होगा कि आईपीएल में वह कितना कमाल अपने बल्ले से करते हैं।
ये हैं दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट
दिल्ली कैपिटल्स: साहिल परख, केएल राहुल , नितीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल , दुष्मंता चमीरा, कुलदीप यादव, काइल जैमीसन, टी नटराजन।
इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: आकिब नबी दार, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, त्रिपुरना विजय, अभिषेक पोरेल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार , जितेश शर्मा , टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, , रसिख सलाम डार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड।
इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर
DC vs RCB LIVE Score, IPL 2026 39th Match Scorecard
आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सामने है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चुनौती।



