
थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत बच्छांव पश्चिम पुरा के पास युवती का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। वहीं जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या की आशंका पर जांच शुरू कर दी है। मृतका राजातालाब क्षेत्र के जक्खिनी चौकी अंतर्गत मरूई गांव की रहने वाली है।
चौकी प्रभारी अखरी धर्मेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि मौके पर फील्ड यूनिट टीम बुलाई गई है। 18 अगस्त को युवती घर से कहीं चली गई थी। जिसके बाद पिता ने राजातालाब थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवती की शादी पड़ोस के गांव में तय थी लेकिन किसी नियार डीह थाना चोलापुर के रिश्तेदार से पांच वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। माना जा रहा है कि हत्या के तार इन्हीं से जुड़े हो सकते हैं।



