BusinessIndiaTrending

लखीमपुर में दो दिन से लापता किशोरी का बरामद हुआ शव, हत्या की जताई जा रही आशंका..

लखीमपुर में दो दिन से लापता किशोरी का बरामद हुआ शव, हत्या की जताई जा रही आशंका..

 नीमगांव के एक गांव में 20 वर्षीय दलित किशोरी का शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में पाया गया है। किशोरी दो दिन पहले अचानक घर से गायब हो गई थी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है, जबकि परिवार ने हत्या के साथ अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं। परिवार के अनुसार, किशोरी गुरुवार को घास काटने गई थी, लेकिन घर लौटने के बाद वह कहीं चली गई।

परिवार ने किसी युवक पर अगवा करने का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। अगले दिन, किशोरी का शव गन्ने के खेत में मिला, जिसके शरीर पर चोट और घसीटने के निशान थे। कपड़े अस्त-व्यस्त पाए गए, जिससे हत्या की आशंका और बढ़ गई।

सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिवार ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की निर्मम हत्या की गई है। सीओ यदुवेंद्र यादव और एसओ प्रवीण कुमार गौतम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी कल लापता हुई थी और आज उसका शव मिला है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply