TrendingUttar Pradesh

सीतापुर : शिवपुरी गांव के लापता किसान बृजेश का खेत में मिला शव, मौत का रहस्य गहराया

संदना, सीतापुर, अमृत विचार : संदना थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव से पांच दिन से लापता किसान का शव गन्ने के खेत में पेड़ से लटका मिला।  बीच फारेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किये हैं, परिवार के बयान दर्ज कर पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

शिवपुरी निवासी परिजनों के मुताबिक किसान बृजेश कुमार पुत्र हेमनाथ पांच दिन पूर्व खेत जाने की बात कहकर घर से निकला, फिर वापस नहीं लौटा, काफी तलाश के बाद भी बृजेश का पता नहीं चल सका। रविवार को गांव के कुछ लोग सागर गांव से होकर गुजर रहे थे। उत्तर स्थित गन्ने के खेत में पेड़ से लटका किसान का शव दिखाई दिया, इसी के बाद खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। 

संदना थाना प्रभारी प्रिंस सोनकर ने बताया कि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही स्थितियां पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेंगी, फिलहाल परिवार के बयान लेकर मामले में छानबीन की जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply