
देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पुलिस के मुताबिक, प्लंबिंग के काम के भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद एक प्लंबर ने कथित तौर पर बुजुर्ग दंपती और उनकी घरेलू सहायिका पर पेचकस से हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतकों की पहचान 80 वर्षीय रमेश कपूर, उनकी 75 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और 48 वर्षीय घरेलू सहायिका तिलया देवी उर्फ शीला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी राजकुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है और देहरादून में प्लंबिंग का काम करता है। वह करीब दो वर्षों से बुजुर्ग दंपती के घर पर काम कर रहा था।
300 रुपये के भुगतान को लेकर हुआ विवाद
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, मंगलवार को राजकुमार को दंपती ने प्लंबिंग का काम करने के लिए घर बुलाया था। काम पूरा होने के बाद मजदूरी के भुगतान को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उसने 600 रुपये भुगतान की मांग की थी, जबकि उसे 300 रुपये दिए जा रहे थे। इसी रकम को लेकर विवाद बढ़ने का आरोप है।
बीच-बचाव करने पहुंची महिला पर भी हमला
पुलिस के मुताबिक, विवाद के दौरान राजकुमार ने कथित तौर पर पेचकस से बुजुर्ग दंपती पर हमला कर दिया। घर से शोर और चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में काम करने वाली तिलया देवी मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने की कोशिश की।
आरोप है कि आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण तीनों की मौत हो गई।
वारदात के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़ा
घटना के बाद आरोपी वहां से निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़



