Delhi

दिल्ली: ऑटो वाला, इंस्ट्राग्राम… IRS की बेटी के कातिल तक कैसे पहुंची पुलिस? पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर कांपे

Satya Report: IRS Daughter Murder: दक्षिण दिल्ली के अमर कॉलोनी स्थित कैलाश हिल्स में आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा ने पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपना सिम बंद कर दिया था और एक होटल में जाकर छिप गया था. सिम बंद होने के बाद भी पुलिस ने उसकी लोकेशन को ट्रैक किया और उसे गिरफ्तार किया.

दिल्ली: ऑटो वाला, इंस्ट्राग्राम… IRS की बेटी के कातिल तक कैसे पहुंची पुलिस? पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर कांपे
दिल्ली: ऑटो वाला, इंस्ट्राग्राम… IRS की बेटी के कातिल तक कैसे पहुंची पुलिस? पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर कांपे

वारदात के बाद आरोपी पास के एक पार्क में छिपा रहा और फिर ऑटो लेकर द्वारका पहुंचा. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑटो चालक तक पहुंची, जिसने आरोपी की पहचान कर होटल की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने होटल में छापा मारकर राहुल को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने अपना सिम कार्ड बंद कर दिया था, लेकिन वह होटल के वाई-फाई के जरिए इंस्टाग्राम पर अपने चचेरे भाई से संपर्क में था, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस की गई.

वारदात से पहले की थी रेकी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने न सिर्फ युवती पर हमला किया बल्कि बेहोशी की हालत में उसे एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक घसीटकर लॉकर खोलने की कोशिश भी की थी. जांच में सामने आया कि राहुल मीणा वारदात वाले दिन पहले से ही घर के आसपास छिपा हुआ था. जैसे ही युवती के माता-पिता जिम के लिए निकले, वह घर में घुस गया.

नहीं दी लाॅकर की चाबी, तो राॅड के किया हमला

उसने युवती से लॉकर की चाबी मांगी, लेकिन उसने देने से इनकार कर किया. इसके बाद आरोपी ने लोहे की रॉड से उस पर कई बार हमला किया. हमले के बाद घायल युवती बेहोश हो गई. आरोपी ने इसके बाद दुष्कर्म किया और फिर उसकी उंगली का इस्तेमाल कर लॉकर खोलने की कोशिश की, लेकिन तब तक युवती की मौत हो चुकी थी. इसके बाद उसने लॉकर तोड़कर नकदी और सामान की लूट की. .

पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि युवती की मौत गला घोंटने से हुई. शरीर पर संघर्ष के कई निशान मिले हैं, जिनसे साफ है कि उसने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की थी. चेहरे पर गहरे घाव और नाक की हड्डी में फ्रैक्चर भी पाया गया है.

आरोपी पर 7 लाख का कर्ज

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी राहुल ऑनलाइन गेमिंग का आदी था और करीब सात लाख रुपये के कर्ज में डूबा हुआ है. इसी वजह से उसने लूट की योजना बनाई. पीड़ित परिवार ने पहले उसकी आर्थिक मदद भी की थी, लेकिन नौकरी से निकाले जाने के बाद वह बदला लेने की फिराक में था.दिल्ली पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर हत्या में इस्तेमाल हथियार और लूटी गई रकम की बरामदगी में जुटी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply