India

Delhi Crime: सीलमपुर में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, आरोपी पति मुरादाबाद से गिरफ्तार

Delhi Police Arrest Murder Suspect: दिल्ली के गौतमपुरी में गली नंबर 9 की तीसरी मंजिल पर महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पत्नी की हत्या में शामिल पति को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति मुरादाबाद से पकड़ा गया है।

Delhi Crime: सीलमपुर में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, आरोपी पति मुरादाबाद से गिरफ्तार
Delhi Crime: सीलमपुर में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, आरोपी पति मुरादाबाद से गिरफ्तार

पुलिस टीम तुरंत पहुंची घटनास्थल

पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को शाम लगभग 7:32 बजे, सीलमपुर पुलिस स्टेशन को दिल्ली के गौतमपुरी में गली नंबर 9, तीसरी मंजिल पर एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां 45 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में खून से लथपथ पड़ी मिली। उसे तुरंत जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा जीटीबी अस्पताल

क्राइम टीम और FSL की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बारीकी से सबूत इकट्ठा किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए GTB अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच के दौरान और घटना के तुरंत बाद मृतका का पति सलीम घर से गायब पाया गया, जिससे वह मुख्य संदिग्ध बन गया।

जांच टीम का हुआ गठन

मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया। कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तकनीकी सबूतों की जांच की गई, ह्यूमन इंटेलिजेंस से मिली जानकारी की पुष्टि की और अलगअलग जगहों पर संदिग्ध की गतिविधियों को ट्रैक किया गया। लगातार तकनीकी निगरानी और प्रयासों के कारण पुलिस को आरोपी सलीम का पता के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास लगाने में सफल रही, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पत्नी को शक के कारण उतारा मौत के घाट

लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसकी पत्नी पहले एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करती थी और उसे लंबे समय से शक था कि उसका अपने एक साथी कर्मचारी के साथ नाजायज संबंध है। इसी शक की वजह से उनके बीच अक्सर घरेलू झगड़े होते रहते थे।

कैंची से किया हमला

16 जुलाई को इसी बात को लेकर पतिपत्नी के बीच फिर से तीखी बहस हुई। आरोपी के मुताबिक, गुस्से में आकर उसने कैंची से अपनी पत्नी पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद, उसने घर का दरवाजा बंद किया और वहां से भाग गया।

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपनी जगह बदलता रहा। वह आनंद विहार, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर और होते हुए वापस मुरादाबाद की ओर आया, जहां आखिरकार पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। हत्या में इस्तेमाल की गई कैंची और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं।

IANS ऐजेंसी इनपुट

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply