India

विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली को मिले 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्क’, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के साथ मैदानगढ़ी स्थित ‘नमो ऑक्सीजन पार्क’ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में शामिल हुईं. इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी पर आधारित दिल्ली सरकार की नई पर्यावरणीय पहलों का शुभारंभ किया. इस कार्यक्रम में दिल्ली के पर्यावरण और वन एवं वन्यजीव मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, छतरपुर से विधायक करतार सिंह तंवर सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे.

विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली को मिले 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्क’, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ
विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली को मिले 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्क’, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत नमो ऑक्सीजन पार्क में गणमान्य अतिथियों द्वारा पौधारोपण से हुई. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्रियों और ने दिल्ली के अलगअलग इलाकों में विकसित 18 नमो ऑक्सीजन पार्कों का डिजिटल लोकार्पण भी किया.

यह पहल राजधानी में हरित क्षेत्र बढ़ाने, वायु प्रदूषण कम करने और लोगों को प्रकृति से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. दिल्ली सरकार की योजना के अनुसार इन 18 पार्कों के तहत आने वाले कुल 185.42 एकड़ क्षेत्र को हरित जोन के रूप में विकसित किया जाएगा. इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में पौधे लगाए जा रहे हैं.

दिल्ली में बनेंगे 100 ‘नमो ऑक्सीजन पार्क’

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जानकारी दी कि ये नमो ऑक्सीजन पार्क सामान्य पार्कों से अलग हैं, क्योंकि यहां केवल पीपल, बरगद, जामुन और आम जैसी स्वदेशी व पर्यावरणीय रूप से लाभकारी प्रजातियों को प्राथमिकता दी जा रही है. ये पेड़ अधिक ऑक्सीजन देने के साथसाथ स्थानीय जैव विविधता और पक्षियों के प्राकृतिक आवास को समृद्ध करेंगे. सरकार का लक्ष्य पूरी दिल्ली में ऐसे 100 ऑक्सीजन पार्क विकसित करने का है.

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि अगर प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी ले तो दिल्ली को हरित और प्रदूषणमुक्त बनाना संभव है.

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि मैदानगढ़ी स्थित नमो ऑक्सीजन पार्क में आयोजित यह कार्यक्रम दिल्ली में शहरी हरित क्षेत्र के विस्तार, वायु गुणवत्ता में सुधार और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

स्वच्छ और स्वस्थ दिल्ली के निर्माण पर जोर

इस अवसर पर दिल्ली के पर्यावरण और वन एवं वन्यजीव मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर इस पहल का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से हरित क्षेत्र का विस्तार करना, स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देना और स्वस्थ दिल्ली का निर्माण करना है.

कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के पारिस्थितिक तंत्र को दीर्घकालिक मजबूती देने के लिए तीन अत्यंत महत्वपूर्ण वैज्ञानिक और नीतिगत दस्तावेजों और पुस्तकों का विमोचन किया गया. मुख्यमंत्री ने इन दस्तावेजों को दिल्ली के सुनहरे और पर्यावरणअनुकूल भविष्य की दिशा तय करने वाला रोडमैप बताया.

कार्यक्रम में दिल्ली बर्ड एटलस को धरातल पर उतारने में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले नागरिक समाज संगठनों, पर्यावरणविदों और पक्षी विशेषज्ञों को मंच पर सम्मानित किया गया. समारोह के दौरान अतिथियों ने धूलमुक्त दिल्ली अभियान विषय पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का विस्तृत अवलोकन किया. इस प्रदर्शनी में दिल्ली के स्थानीय वृक्षों, औषधीय झाड़ियों और धूल नियंत्रण से जुड़ी अत्याधुनिक तकनीकों व सरकारी पहलों को प्रदर्शित किया गया था.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply