India

दिल्ली, मुंबई, पुणे या चेन्नई… किस शहर में सबसे सस्ती है Tata Sierra EV? देखें पूरी लिस्ट

हाल ही में लॉन्च हुई टाटा सिएरा ईवी ने इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में काफी चर्चा बटोरी है. यह गाड़ी टेक्नोलॉजी लोडेड केबिन और प्रीमियम इंटीरियर के साथ आती है और लंबी रेंज भी देती है. ज़्यादातर लोग अब यह जानना चाहते हैं कि सिएरा ईवी को घर लाने में कितना खर्च आएगा.अगर आप भी इसे खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं तो भारत के टॉप पांच शहरों में इसकी ऑनरोड कीमतें यहां देख सकते हैं. चलिए आपको इसके बारेै में विस्तार से बताते हैं

दिल्ली, मुंबई, पुणे या चेन्नई… किस शहर में सबसे सस्ती है Tata Sierra EV? देखें पूरी लिस्ट

कैसे कैलकुलेट की जाती है ऑन रोड कीमत?

किसी भी गाड़ी के ब्रोशर या वेबसाइट पर जो कीमत दिखती है वह होती है, यह वह फाइनल रकम नहीं होती जो आप चुकाएंगे. गाड़ी को कानूनी तौर पर रजिस्टर करने और चलाने के लिए खरीदारों को एक्सशोरूम कीमत के अलावा कुछ अतिरिक्त चार्ज भी देने पड़ते हैं. जब इन सभी खर्चों को जोड़ा जाता है, तो गाड़ी की ऑनरोड कीमत बनती है. सिएरा ईवी की बुकिंग शुरू हो चुकी है. इसके साथ ही ऑनरोड कीमत तय करते समय कई चार्ज लिए जाते हैं जैसे इंश्योरेंस प्रीमियम,रोड टैक्स , रजिस्ट्रेशन फीस,फास्टैग फीस, लॉजिस्टिक चार्ज, एसेसरीज .

इसलिए यह सभी चार्ज उस राज्य और शहर के हिसाब से अलगअलग हो सकते हैं जहां गाड़ी रजिस्टर होगी, इसीलिए अलगअलग राज्यों और शहरों में कीमतों में अंतर देखने को मिलता है. इलेक्ट्रिक कारों की बात करें तो, अगर चार्जर पहले से कीमत में शामिल नहीं है , तो आप चार्जर खरीदने का विकल्प भी चुन सकते हैं. अगर आप 7.2 किलोवाट एसी फास्ट चार्जर खरीदते हैं, तो आपको हर वेरिएंट के लिए अतिरिक्त 49,000 रुपये खर्च करने होंगे.

टाटा सिएरा ईवी ऑनरोड कीमत : मुंबई

चार्जटाटा सिएरा ईवी प्योर 63 केडब्लूएच
टाटा सिएरा ईवी एम्पावर्ड ए 75 केडब्लूएच एडब्लूडी
एक्सशोरूम कीमत18.79 लाख रुपये25.99 लाख रुपये
टैक्स क्लेक्टेड एट सोर्स18,790 रुपये25, 990 रुपये
इंश्योरेंस86,872 रुपये1,13,819 रुपये
रजिस्ट्रेशन फीस और रोड टैक्स3,420 रुपये3,420 रुपये
फास्टैग चार्ज600 रुपये600 रुपये
ऑनरोड कीमत19,88,68227,42,829

मुंबई में के बेस प्योर वेरिएंट की ऑनरोड कीमत 19.88 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट एम्पावर्ड ए एडब्लूडी की ऑनरोड प्राइस 27.42 लाख रुपये है. टाटा सिएरा ईवी के फुली लोडेड वेरिएंट के लिए आपको एंट्रीलेवल वेरिएंट के मुकाबले 7.54 लाख रुपये अतिरिक्त पैसे खर्च करने होंगे.

टाटा सिएरा ईवी ऑनरोड कीमत : दिल्ली

चार्जटाटा सिएरा ईवी प्योर 63 केडब्लूएच
टाटा सिएरा ईवी एम्पावर्ड ए 75 केडब्लूएच एडब्लूडी
एक्सशोरूम कीमत18.79 लाख रुपये25.99 लाख रुपये
टैक्स क्लेक्टेड एट सोर्स18,790 रुपये25,990 रुपये
इंश्योरेंस82,295 रुपये1,02,070 रुपये
रजिस्ट्रेशन फीस, फास्टैग and रोड टैक्स7,430 रुपये7,430 रुपये
ऑनरोड कीमत19,87,515 रुपये27,34,490 रुपये

दिल्ली में सिएरा ईवी के बेस प्योर वेरिएंट की ऑनरोड कीमत 19.87 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट एम्पावर्ड ए एडब्लूडी की ऑनरोड प्राइस 27.34 लाख रुपये है. सिएरा ईवी के इन दोनों वेरिएंट के बीच अंतर 7.47 लाख रुपये का है.

टाटा सिएरा ईवी ऑनरोड कीमत : चेन्नई

चार्जटाटा सिएरा ईवी प्योर 63 केडब्लूएच
टाटा सिएरा ईवी एम्पावर्ड ए 75 केडब्लूएच एडब्लूडी
एक्सशोरूम कीमत18.79 लाख रुपये25.99 लाख रुपये
टैक्स क्लेक्टेड एट सोर्स18,790 रुपये25990 रुपये
इंश्योरेंस83,004 रुपये1,04,175 रुपये
रजिस्ट्रेशन फीस2,000 रुपये2,000 रुपये
ऑनरोड कीमत19,82,794 रुपये27,31,165 रुपये

चेन्नई में सिएरा ईवी के बेस प्योर वेरिएंट की ऑनरोड कीमत 19.82 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट एम्पावर्ड ए एडब्लूडी की ऑनरोड प्राइस 27.31 लाख रुपये है. इन दोनों वेरिएंट के बीच 7.49 लाख रुपये का अंतर है.

टाटा सिएरा ईवी ऑनरोड कीमत : बेंगलुरु

चार्जटाटा सिएरा ईवी प्योर 63 केडब्लूएच
टाटा सिएरा ईवी एम्पावर्ड ए 75 केडब्लूएच एडब्लूडी
एक्सशोरूम कीमत18.79 लाख रुपये25.99 लाख रुपये
टैक्स क्लेक्टेड एट सोर्स18,790 रुपये25,990 रुपये
इंश्योरेंस1,19,815 रुपये1,57,748 रुपये
रोड टैक्स1,66,855 रुपये2,88,489 रुपये
रजिस्ट्रेशन फीस और सेस3,663 रुपये3,663 रुपये
फास्टैग चार्ज550 रुपये550 रुपये
ऑनरोड कीमत21,88,674 रुपये30,75,440 रुपये

बेंगलुरु में सिएरा ईवी के बेस प्योर वेरिएंट की ऑनरोड कीमत 21.88 लाख रुपये है, जबकि टॉप एम्पावर्ड ए एडब्लूडी वेरिएंट की ऑनरोड प्राइस 30.75 लाख रुपये है. सिएरा ईवी खरीदने के लिए बेंगलुरु लिस्ट का सबसे महंगा शहर है.

टाटा सिएरा ईवी ऑनरोड कीमत : कोलकाता

चार्जटाटा सिएरा ईवी प्योर 63 केडब्लूएच
टाटा सिएरा ईवी एम्पावर्ड ए 75 केडब्लूएच एडब्लूडी
एक्सशोरूम कीमत18.79 लाख रुपये25.99 लाख रुपये
टैक्स क्लेक्टेड एट सोर्स18,790 रुपये25,990 रुपये
इंश्योरेंस87,755 रुपये1,21,382 रुपये
रजिस्ट्रेशन फीस और रोड टैक्स25,500 रुपये25,500 रुपये
ऑनरोड कीमत20,11,045 रुपये27,71,872 रुपये

कोलकाता में सिएरा ईवी के बेस प्योर वेरिएंट की ऑनरोड कीमत 20.11 लाख रुपये है, जबकि टॉप एम्पावर्ड ए एडब्लूडी वेरिएंट की ऑनरोड प्राइस 27.71 लाख रुपये है. सिएरा ईवी के बेस और टॉप वेरिएंट के बीच अंतर 7.6 लाख रुपये का है.

टाटा सिएरा ईवी

टाटा सिएरा ईवी सिएरा आईसीई मॉडल का इलेक्ट्रिक वर्जन है. इसकी डिजाइन काफी हद तक आईसीई मॉडल जैसी है, लेकिन इसमें आगे की तरफ कई हल्केफुल्के बदलाव किए गए हैं. सिएरा इलेक्ट्रिक कार में आगे की साइड पर बॉडी कलर्ड फॉक्स ग्रिल और कनेक्टेड एलईडी डीआरएल्स, सिल्वर फिनिश्ड प्लेट वाला बंपर दिया है. इसमें बंपर के ऊपरी हिस्से पर एलईडी हेडलाइट पोजिशन की गई है. इसकी साइड प्रोफाइल आईसीई मॉडल जैसी है, लेकिन सबसे बड़ा अंतर इसमें अलॉय व्हील्स की डिजाइन का है. पीछे की तरफ इसमें कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स के साथ एलईडी टर्न इंडिकेटर दिए गए हैं. इसमें रियर बूट लिड पर ‘सिएरा.ईवी’ बैजिंग दी गई है.

टाटा सिएरा ईवी फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 12.3इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, कोड्राइवर के लिए 12.3इंच का एंटरटेनमेंट डिस्प्ले, 10.25इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, यूएसबी टाइपसी पोर्ट, फ्रंट वेंटिलेटेड और पावर ड्राइवर और कोड्राइवर सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, 12स्पीकर वाला जेबीएल ब्लैक साउंड सिस्टम, पावर्ड टेलगेट, डुअलज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर दिए गए हैं.

टाटा सिएरा ईवी सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिए इसमें लेवल2 एडीएएस , 540डिग्री कैमरा सिस्टम, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम , टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम , हाइट एडजस्टेबल सीट बेल्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक , फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, और आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर दिए गए हैं.

टाटा सिएरा ईवी में दो बैटरी पैक: 63 केडब्ल्यूएच और 75 केडब्ल्यूएच पैक दिए गए हैं.

बैटरी63 केडब्ल्यूएच75 केडब्ल्यूएच75 केडब्ल्यूएच
इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या112
फुल चार्ज में रेंज565 किलोमीटर665 किलोमीटर624 किलोमीटर
ड्राइवरियरव्हील ड्राइवरियरव्हील ड्राइवऑलव्हील ड्राइव
पावर238 पीएस209 पीएस
209 पीएस , 140 पीएस
टॉर्क315 एनएम315 एनएम504 एनएम

किससे होगा मुकाबला

नई टाटा सिएरा ईवी का मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, एमजी जेडएस ईवी, महिंद्रा बीई 6, टोयोटा इबेला और मारुति ई विटारा जैसी इलेक्ट्रिक कार से है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply