Uttar Pradesh

Delhi NCR Weather: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश; भीषण गर्मी और लू से मिली राहत!

Satya Report: दिल्लीNCR में गुरुवार दोपहर से ही मौसम खुशनुमा हो गया है. तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई है, जिससे गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है. बता दें कि बीते कई दिनों से भीषण गर्मी के चलते लोगों का हालबेहाल था. हालांकि, अब बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है. कई इलाकों में तेज धूल भरी आंधी भी चल रही है. काले बादलों ने दिल्लीNCR को अपने आगोश में ले लिया है, जिससे की दिन में ही रात जैसा मौसम हो गया है.

Delhi NCR Weather: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश; भीषण गर्मी और लू से मिली राहत!
Delhi NCR Weather: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश; भीषण गर्मी और लू से मिली राहत!

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को मौसम नहीं अचानक करवट ले ली. सुबह तक तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर होतेहोते आसमान में काले बादल छा गए. मौसम इतनी तेजी से बदला कि कुछ ही घंटों में बारिश होने लगी और गर्मी का एहसास राहत में बदला गया. इसके दिल्ली में भी तेज आंधी, बारिश और कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हो रही है, जिससे मौसम काफी खुशनुमा हो गया है.

कई दिनों बाद लोगों से गर्मी से राहत की सांस ली. कई जगहों पर पहले धूल भरी आंधी चली, जिससे विजिबिलिटी काम हो गई हो गई थी. हालांकि, बाद में बारिश से धूल भरी आंधी के असर को खत्म कर दिया. मौसम विभाग ने आज दिनभर दिल्लीNCR के आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply