India

​Delhi Slap Case: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ NCR, मजिस्ट्रेट की अनुमति पर होगी जांच, AAP विधायक जरनैल सिंह पर FIR

Delhi Slap Case: दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान हुए थप्पड़ विवाद ने अब कानूनी और राजनीतिक रूप ले लिया है। 

​Delhi Slap Case: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ NCR, मजिस्ट्रेट की अनुमति पर होगी जांच, AAP विधायक जरनैल सिंह पर FIR

दिल्ली पुलिस ने पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। वहीं, दिल्ली सरकार की शिकायत पर आम आदमी पार्टी विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक, प्रवेश वर्मा के खिलाफ यह कार्रवाई साहिब सिंह नाम के व्यक्ति की शिकायत पर की गई है। शिकायत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 के तहत चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। 

हालांकि एनसीआर मामले में पुलिस को नियमित जांच के लिए मजिस्ट्रेट की अनुमति की जरूरत होती है।

In the case related to Delhi Minister Parvesh Verma slapping a youth in Tilak Nagar yesterday, Delhi Police has taken legal action against Parvesh Verma.

— ANI September 28, 2026

सड़क की परत उखाड़ने पर मंत्री ने मारा था थप्पड़

यह पूरा मामला रविवार को तिलक नगर इलाके में सड़क निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान सामने आया था।

आरोप है कि सड़क की गुणवत्ता को लेकर विवाद के बीच एक व्यक्ति ने नई बनी सड़क की परत को हाथ से उखाड़ दिया, जिसके बाद मंत्री द्वारा उसे थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सरकार काम में बाधा डालने वाला AAP से जुड़ा प्रवेश वर्मा

घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई। आम आदमी पार्टी ने मंत्री के व्यवहार पर सवाल उठाए, जबकि प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ लोग सरकारी काम में बाधा डाल रहे थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि संबंधित व्यक्ति AAP से जुड़ा हुआ है।

अधिकारियों के काम में हस्तक्षेप के आरोप में विधायक पर FIR

वहीं, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की शिकायत के आधार पर AAP विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और अधिकारियों के काम में हस्तक्षेप के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply