Delhi

Delhi Weather Update: दिल्ली वालों को गर्मी से राहत, अगले 2 दिन आंधी-बारिश के आसार; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather: दिल्लीNCR का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. IMD ने दिल्ली एनसीआर और इसके आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने सोमवार, 11 मई को दोपहर के बाद कई जगहों पर तेज आंधी, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए भी अलर्ट जारी किया है.

Delhi Weather Update: दिल्ली वालों को गर्मी से राहत, अगले 2 दिन आंधी-बारिश के आसार; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Delhi Weather Update: दिल्ली वालों को गर्मी से राहत, अगले 2 दिन आंधी-बारिश के आसार; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली में एक बार फिर तापमान बढ़ने से उमस और गर्मी बढ़ गई है. बीती रात न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जिससे शहर में उमस भरी गर्मी महसूस की गई. वही, मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली NCR में आज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 1112 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. लोधी रोड और अयानगर में भी तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 2.4 और 1.5 डिग्री सामान्य से अधिक रहा. वहीं, शहर के आधार स्टेशन सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा. वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ा राहत मिल सकती है लेकिन तापमान में कुछ खास बदलवा देखने को नहीं मिलेगा.

अगले दो दिन बारिश का अनुमान

इसके अलावा आईएमडी के अनुसार, पालम में 25.2 डिग्री और रिज स्टेशन पर 24.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. हालांकि, पिछले दो दिन से सोमवार सुबह 8:30 बजे तक दिल्ली में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई, लेकिन IMD ने दोपहर के बाद मौसम बदलने की संभावना जताई है. मौसम विभाग अनुसार, दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में गरजचमक के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, मंगलवार यानी 12 मई को भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply