India

बंगाल में विकास को मिली रफ्तार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तीन रेलवे प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

पश्चिम बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनते ही विकास की रफ़्तार तेज हो गई है. इस बार रेल मंत्रालय ने तीन जरूरी रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को तीन पत्र भेजे हैं. बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनी है और शुभेंदु अधिकारी राज्य के नए सीएम बने हैं. शुभेंदु अधिकारी ने सीएम बनने के साथ ही राज्य में केंद्रीय योजनाओं का लागू करने का वादा किया है.

बंगाल में विकास को मिली रफ्तार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तीन रेलवे प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी
बंगाल में विकास को मिली रफ्तार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तीन रेलवे प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

उत्तर बंगाल, जंगलमहल और पश्चिमी इलाके में रेलवे कनेक्टिविटी पर खास जोर दिया जा रहा है. केंद्र और राज्य मिलकर जिन रेलवे लाइनों पर काम करेंगे, वे हैं

रेल मंत्रालय ने 3 प्रमुख परियोजनाओं को दी मंजूरी

न्यू जलपाईगुड़ी से सिलीगुड़ी तक नई परियोजना को मंजूरी मिल गई है. सांतारागाछी से जयपुर के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी.

इसके साथ ही सांतारागाछीखातीपुरा एक्सप्रेस चलाने को मंजूरी मिल गई है. शालबनी से आद्रा तक तीसरी रेल लाइन बनाने के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने हेतु फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दी गई है.

दूसरी ओर, जानकारी के अनुसार नई रेलवे लाइन प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी का पता लगाने के लिए दीघा से ताजपुर तक लगभग 7.15 km रेलवे लाइन के लिए सर्वे करने की भी मंज़ूरी मिल गई है.

नई रेल लाइनें, एक्सप्रेस ट्रेनें और कनेक्टिविटी में सुधार

जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग और इलाके के विकास को ध्यान में रखते हुए, कांथी से झारग्राम तक प्रस्तावित नई रेलवे लाइन के लिए फ़िज़िबिलिटी स्टडी करने की मंजूरी दी गई है. प्रस्तावित रेलवे लाइन से कनेक्टिविटी और 18061/18062 झारग्रामकांथी एक्सप्रेस सर्विस की क्षमता को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है.

नई रेलवे लाइन प्रोजेक्ट की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए तमलुक से दीघा तक लगभग 107 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे करने की मंजूरी मिल गई है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply