उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. पार्टी की ओर से घोषित सूची में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया गया है. राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की इस सूची में सामाजिक और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के साथ संगठन में सक्रिय नेताओं को भी जगह मिली है.

उत्तर प्रदेश में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में उम्मीदवारों के चयन को 2027 की राजनीतिक तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है. बीजेपी की लिस्ट में ओबीसी प्रतिनिधित्व को खास जगह मिली है. 2027 से पहले उत्तर प्रदेश में सामाजिक समीकरण राजनीतिक दलों की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और BJP के उम्मीदवार चयन में भी इसका असर दिखाई दे रहा है. इसके साथ ही दो ब्राह्मणों को राज्यसभा का टिकट दिया गया है.



