Bollywood

‘धुरंधर 2’ भी पीछे, 22% ऑक्यूपेंसी के साथ डकैत ने किया सॉलिड स्टार्ट

Satya Report: धुरंधर 2 की आंधी के बीच अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की मच अवेटेड ‘डकैत’ फाइनली शुक्रवार (10 अप्रैल) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को रिलीज के पहले दिन दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है. यहां तक कि धुरंधर 2 के मुकबाले ‘डकैत’ की ऑक्यूपेंसी ज्यादा दर्ज की जा रही है. चलिए यहां ‘डकैत’ के पहले दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में सब जानते हैं.

'धुरंधर 2' भी पीछे, 22% ऑक्यूपेंसी के साथ डकैत ने किया सॉलिड स्टार्ट
'धुरंधर 2' भी पीछे, 22% ऑक्यूपेंसी के साथ डकैत ने किया सॉलिड स्टार्ट

अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक एक्शन-थ्रिलर ‘डकैत’ को शैनेल देव ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी और सुनील भी अहम रोल में हैं. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार शुरुआत हुई है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘डकैत’ ने दोपहर 3 बजे तक 1.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. .

वहीं डकैत ने ऑक्यूपेंसी के मामले में रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर धुरंधर 2 को पीछे छोड़ दिया है. दोपहर 1 बजे तक डकैत की ऑक्यूपेंसी 20.7 फीसदी दर्ज की गई है. जबकि धुरंधर 2 की 23वें दिन चौथे शुक्रवार की ऑक्यूपेंसी 9.2 फीसदी दर्ज की गई है.

डकैत एक तेलुगु रोमांटिक एक्शन थ्रिलर मूवी है जिसे शेनिल देव ने डायरेक्ट किया है. मूवी में अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर मेन रोल में हैं, साथ ही अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी, ज़ैन मैरी खान, कामाक्षी भास्करला और कई दूसरे सपोर्टिंग रोल में हैं. इसका म्यूज़िक भीम्स सेसिरोलियो ने कंपोज किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी धनुष भास्कर ने की है, फिल्म को सुप्रिया यारलागड्डा ने अन्नपूर्णा स्टूडियोज़ के बैनर तले प्रोड्यूस किया है

कहानी हरि उर्फ ​​हरि दास (अदिवी सेष) और सरस्वती उर्फ ​​जूलियट (मृणाल ठाकुर) के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, अपने रिश्ते को अपनी जान से भी ज़्यादा कीमती समझते हैं. हालांकि, जूलियट के धोखे की वजह से, हरि को 13 साल जेल की सज़ा हो जाती है. धोखे का बदला लेने के इरादे से, हरि जेल से भाग जाता है और उससे भिड़ने निकल पड़ता है. इस बीच, जूलियट अपने पति और बेटी से जुड़ी एक मुश्किल सिचुएशन में फंस जाती है. अपनी मुश्किलों से उबरने की कोशिश में, हरि प्रकाश राज के करुणा हॉस्पिटल में डकैती का प्लान बनाता है, और चालाकी से प्लान इस तरह बनाता है कि जूलियट उसमें उलझ जाती है. इसके बाद फिल्म में कई ट्विस्ट और टर्न आते हैं जो चौंका देते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply