सर्दियों में बाजरा की रोटी हमारी ट्रेडिशनल डाइट का एक न्यूट्रिशियस ऑप्शन है. डायटिशियन गीतिका चोपड़ा कहती हैं कि इसमें फाइबर, प्लांट बेस्ड प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं. बाजरा बॉडी को एनर्जी देने के साथ ओवरऑल हेल्थ को सपोर्ट करता है.

सबसे पहला फायदा है डाइजेस्टिव हेल्थ का. बाजरे में डायटरी फाइबर होता है जो बाउल मूवमेंट्स को रेगुलेट करने और कब्ज से बचाव में हेल्प कर सकता है. इसके लिए सही मात्रा में पानी पीना जरूरी है.
दूसरा, बाजरा में मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स होते हैं जो नॉर्मल मसल्स और हड्डियों के लिए जरूरी है. ये न्यूट्रिएंट्स बोन हेल्थ को सपोर्ट करते हैं, लेकिन बाजरा सीधे ज्वाइंट या अर्थराइटिस को ठीक नहीं करता.
बाजरा कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स और फाइबर का बेस्ट सोर्स है. इसलिए ये हमें एनर्जी प्रोवाइड करता है और पेट को काफी देर तक भरा हुआ रखने में हेल्प कर सकता है. मैग्नीशियम और दूसरी एंटीऑक्सीडेंट्स की वजह से ये हमारी मेटाबॉलिक हेल्थ के लिए भी बेनिफिशियल होता है.
इसका सबसे बड़ा फायदा है कि ये ग्लूटेन फ्री होता है. इसलिए जो लोग ग्लूटेन नहीं खाना चाहते हैं वो अपनी डाइट में बाजरा को शामिल कर सकते हैं. लेकिन क्रॉस कंटैमिनेशन से बचने के लिए सर्टिफाइड ग्लूटेन फ्री ऑप्शन को ही चुनना चाहिए.
एक्सपर्ट कहती हैं कि कुछ लोग बाजरे की रोटी को सिर्फ घी के साथ खाते हैं. उनके मुताबिक आप हल्की घी लगा सकते हैं लेकिन साथ में सरसों का साग, सीजनल सब्जियां, दाल, दही या पनीर के साथ जरूर खाना चाहिए. इससे मील में प्रोटीन, फाइबर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का बैटर बैलेंस मिलता है.
डायटिशियन कहती हैं कि सबसे जरूरी बात, बाजरा पोषक तत्वों से भरपूर है लेकिन इसे किसी बीमारी की मेडिसिन नहीं समझना चाहिए. ये ज्वाइंट पेन का इलाज नहीं है. बैलेंस डाइट में वैरायटी मेंटेन करना सबसे जरूरी है.



