India

Creta और Brezza के लिए मुश्किल बढ़ी, Renault Kiger हुई और एडवांस 35 नए अपडेट्स के साथ

Renault India ने Kiger SUV की रेंज में नया Evolution+ वेरिएंट जोड़ा है. यह मॉडल पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन में उपलब्ध होगा. वहीं, टर्बो पेट्रोल इंजन वाला वेरिएंट मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा. कंपनी का दावा है कि ₹7.89 लाख की कीमत के साथ यह भारत की सबसे सस्ती टर्बो पेट्रोल SUV है. वहीं, इसका सामान्य पेट्रोल वेरिएंट ₹6.99 लाख से शुरू होता है.

Creta और Brezza के लिए मुश्किल बढ़ी, Renault Kiger हुई और एडवांस 35 नए अपडेट्स के साथ

Renault Evolution+ वेरिएंट

नए में अब कम कीमत पर कई नए फीचर्स मिलेंगे. इसमें Smart Access Card, पुशबटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर जैसी सुविधाएं दी गई हैं.इसके अलावा, टर्बो पेट्रोल मॉडल के वेरिएंट की संख्या 3 से बढ़कर 5 हो गई है. अब Techno वेरिएंट 5स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ भी उपलब्ध होगा .वहीं, सामान्य पेट्रोल मॉडल की रेंज भी 6 से बढ़कर 8 वेरिएंट हो गई है, जिससे ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे.

Renault Evolution+ कीमत

टर्बो किगर की भारतीय एक्सशोरूम कीमत इवोल्यूशन+ मैनुअल के लिए 7,89,000 रुपये, टेक्नो मैनुअल के लिए 8,45,000 रुपये, टेक्नो एक्सट्रॉनिक सीवीटी के लिए 9,35,000 रुपये और इमोशन मैनुअल के लिए 9,35,000 रुपये, जबकि इमोशन एक्सट्रॉनिक सीवीटी की कीमत 10,35,000 रुपये है.

नैचुरली एस्पिरेटेड किगर एनर्जी रेंज में, ऑथेंटिक मैनुअल वेरिएंट की कीमत 5,81,000 रुपये है. इवोल्यूशन ट्रिम की कीमत मैनुअल के लिए 6,55,000 रुपये और ईज़ीआर एएमटी के लिए 6,99,000 रुपये है. इवोल्यूशन+ की कीमत मैनुअल के लिए 6,99,000 रुपये और एएमटी के लिए 7,45,000 रुपये है. टेक्नो वेरिएंट की कीमत मैनुअल के लिए 7,55,000 रुपये और एएमटी के लिए 8,05,000 रुपये है, जबकि टॉपएंड इमोशन केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 8,45,000 रुपये में उपलब्ध है.

Renault Evolution+ इंजन

रेनॉल्ट किगर का 1.0लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 72 बीएचपी की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है और यह 5स्पीड मैनुअल या एएमटी ऑप्शन के साथ आता है. ज्यादा पावरफुल 1.0लीटर टर्बोपेट्रोल इंजन 100 बीएचपी की पावर और मैनुअल में 152 एनएम और सीवीटी में 160 एनएम का टॉर्क जनरेट करता हैय रेनॉल्ट का कहना है कि टर्बो वेरिएंट अपने सेगमेंट में टॉर्कटूवेट रेश्यो में से एक प्रोवाइ़ करता है. खरीदार 5स्पीड मैनुअल और एक्सट्रॉनिक सीवीटी ऑटोमैटिक में से किसी एक को चुन सकते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply