IndiaTrendingUttar Pradesh

आगरा में डिजिटल जनगणना का शुभारंभ, DM मनीष बंसल ने किया ‘स्व-गणना’ अभियान का उद्घाटन…

Agra: ताजनगरी आगरा में जनगणना को लेकर एक नई शुरुआत हुई है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कलेक्ट्रेट में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान ‘स्वगणना’ अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। डिजिटल इंडिया की दिशा में इसे प्रशासन का एक बड़ा और अहम कदम माना जा रहा है।

आगरा में डिजिटल जनगणना का शुभारंभ, DM मनीष बंसल ने किया ‘स्व-गणना’ अभियान का उद्घाटन…
आगरा में डिजिटल जनगणना का शुभारंभ, DM मनीष बंसल ने किया ‘स्व-गणना’ अभियान का उद्घाटन…

अभियान के उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी ने जिले के आला अधिकारियों को ट्रेनिंग दी। उन्होंने बताया कि किस तरह तकनीक का उपयोग कर आम नागरिक बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपनी और अपने परिवार की जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। डीएम मनीष बंसल ने जोर देकर कहा कि ऑनलाइन स्वगणना की प्रक्रिया अत्यंत सरल और सुरक्षित है।

जनजागरूकता पर जोर
डीएम ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इस अभियान को गांवगांव और घरघर तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा, “यह केवल एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि एक जनभागीदारी का मौका है। आम जनता को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचारप्रसार किया जाए ताकि लोग खुद आगे बढ़कर अपना विवरण दर्ज करें।”

इस पहल से जनगणना के आंकड़ों में सटीकता आएगी और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचने में आसानी होगी। प्रशासन ने साफ किया है कि डिजिटल माध्यम से डेटा दर्ज करने वाले नागरिकों को तहसील या सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply