Uttar Pradesh

गाजियाबाद: तालाब में बदमाश को ढूंढने उतरा गोताखोर भी डूबा, 7 दिन में 3 मौतों से मचा हड़कंप

Satya Report: Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सरनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां अंकुर विहार थाना क्षेत्र के डाबर तालाब में एक बदमाश डूब गया था. उसकी तलाश में एक गोताखोर तालाब में उतरा और वह भी डूब गया. हैरानी की बात यह है कि पिछले एक सप्ताह में ऐसी तीसरी घटना है.

गाजियाबाद: तालाब में बदमाश को ढूंढने उतरा गोताखोर भी डूबा, 7 दिन में 3 मौतों से मचा हड़कंप
गाजियाबाद: तालाब में बदमाश को ढूंढने उतरा गोताखोर भी डूबा, 7 दिन में 3 मौतों से मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, लोनी की डाबर कॉलोनी निवासी शादान 14 अप्रैल से लापता था. परिवार वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. बुधवार को परिजनों को तालाब के किनारे उसकी शर्ट मिली, जिससे आशंका जताई गई कि वह तालाब में डूब गया है. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और युवक की तलाश शुरू की गई. शादान आपराधिक प्रवृति का था.

गोताखोर सरताज की भी गई जान

तलाशी अभियान को तेज करने के लिए गुरुवार को दिल्ली से अनुभवी गोताखोर सरताज उर्फ भूरा को बुलाया गया. जैसे ही वह तालाब में उतरा, वह दलदल में फंस गया. कुछ ही देर में उसका संपर्क टूट गया और वह भी लापता हो गया. काफी मशक्कत के बाद शादान का शव तो बरामद कर लिया गया, लेकिन गोताखोर सरताज की तलाश देर तक जारी रही.

इससे पहले भी इसी तालाब में तीन दिन पहले एक मासूम बच्चे की डूबने से मौत हो चुकी है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई एकड़ में फैला यह तालाब पूरी तरह झाड़ियों और दलदल से भरा हुआ है. लंबे समय से इसकी सफाई नहीं हुई है और न ही इसके चारों ओर कोई सुरक्षा व्यवस्था या तारबंदी की गई है. इतना ही नहीं, तालाब के आसपास अवैध कब्जे और निर्माण भी हो रहे हैं, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं.

विधायक नंदकिशोर गुर्जर मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही विधायक नंदकिशोर गुर्जर मौके पर पहुंचे. उन्होंने इस पूरी घटना के लिए नगर पालिका की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया और जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की मांग की. वहीं, गोताखोर के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है और वे प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply