Trending

वाशिंग मशीन में एक साथ ज्यादा कपड़े धोते समय न करें ये गलती, सुरक्षा के लिए रखें इन 5 बातों का ध्यान

Satya Report: वाशिंग मशीन का इस्तेमाल हर घर में होता है। कपड़े धोने से लेकर सुखाने के लिए इसे यूज किया जाता है। कई बार ऐसा होता है कि कपड़े धोने के लिए ज्यादा हो जाते हैं और लोग जल्दबाजी में एक साथ ही उन्हें मशीन में डाल देते हैं। ऐसा करने से आपकी मशीन पर ज्यादा लोड पड़ सकता है। ये खराब भी हो सकती है या फिर कपड़ों को भी नुकसान हो सकता है। ऐसे में आपको मशीन में एक साथ ज्यादा कपड़े धोते समय आपको कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। अपनी और मशीन की सुरक्षा करने से लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, आइए जानें इसके बारे में।

वाशिंग मशीन में एक साथ ज्यादा कपड़े धोते समय न करें ये गलती, सुरक्षा के लिए रखें इन 5 बातों का ध्यान
वाशिंग मशीन में एक साथ ज्यादा कपड़े धोते समय न करें ये गलती, सुरक्षा के लिए रखें इन 5 बातों का ध्यान

क्षमता से ज्यादा कपड़े न भरें

जल्दबाजी में आपको वाशिंग मशीन में क्षमता से ज्यादा कपड़े नहीं भरना चाहिए। हर मशीन की अपनी क्षमता होती है कपड़े धोने की। उससे ज्यादा कपड़े डालेंगे तो मशीन पर ज्यादा लोड पड़ेगा। इससे मशीन और कपड़े दोनों खराब होने का डर रहता है। हर मशीन की उसकी क्षमता लिखी होती है। उसे ज्यादा कपड़े डालने से मोटर पर दबाव पड़ता है। कपड़े भी साफ नहीं होते हैं।

कपड़े धोते समय इन बातों का रखें ध्यान

कभी भी भारी कपड़े जैसे जींस, बेडशीट, तौलिया एक साथ ज्यादा न डालें। ऐसे होने से मशीन में असंतुलन हो जाता है। मशीन तेज हिलने लगती है या फिर वाइब्रेट करने लगती है। इससे मशीन डैमेज होने का डर रहता है।

जेब और ज़िप पहले चेक करें

मशीन में एक साथ ज्यादा कपड़े धो रहे हैं तो आपको जेब और ज़िप पहले चेक कर लेना चाहिए। अगर जेब या जिप में सिक्के, चाबी, पिन जैसी चीजें हैं और ये धोते समय मशीन में निकल जाएंगी तो मशीन को नुकसान हो सकता है। वहीं जिप खुले होने से अन्य कपड़े फट सकते हैं।

वाटर लेवल जरूर चेक करें

मशीन में जब भी कपड़े धोएं तो वाटर लेवल जरूर चेक करें । पानी का लेवल कम या ज्यादा नहीं होना चाहिए। इससे कपड़े साफ नहीं होते हैं। मशीन में पानी का लेवल हमेशा चेक करें। इसके साथ कपड़े धोने के साफ मशीन की सफाई जरूर करें।

बिजली कनेक्शन पर दें ध्यान

हमेशा मशीन में कपड़े धोते समय उसे सुरक्षित बिजली कनेक्शन पर चलाएं। अर्थिंग वाला प्लग इस्तेमाल करें। कभी भी गीले हाथों से मशीन न छुएं। अगर आपके यहां वोल्टेज फ्लक्चुएशन होता है तो उससे बचाने के लिए stabilizer का इस्तेमाल करें।

Disclaimer: “यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य पेशेवर राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें।”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply