Satya Report: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने वैभव सूर्यवंशी के तेज से आगे बढ़ने को लेकर हो रही चर्चा को मजाकिया अंदाज में लिया और पूछा क्या उसके पास पासपोर्ट है। कुक ने ये बात स्टिक टू क्रिकेट पॉडकास्ट पर कही जहां माइकल वॉन, डेविड लॉयड, फिल टफनेल और एलेक्स हार्टले ने इस सीजन में सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर चर्चा की।

वैभव को टीम इंडिया में देनी चाहिए जगह
राजस्थान रॉयल्स के इस बल्लेबाज ने पिछले साल अपने आईपीएल डेब्यू मैच में ही शतक लगाकर सुर्खियां बटोरी थीं और इस सीजन में भी कुछ समय के लिए ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। वह इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। इन दिग्गाजों की बातचीत जल्दी ही इस मुद्दे पर आ गई कि क्या आईपीएल के बाद भारत के आयरलैंड दौरे के लिए वैभव को टीम में बुलाया जाना चाहिए। वॉन और फटनेल ने इस पर अपना रुख साफ कर दिया तो वॉन ने यहां तक कह दिया कि वो इससे भी आगे बढ़कर कुछ करेंगे।
कुक ने कहा क्या वैभव के पास पासपोर्ट है
वैभव सूर्यवंशी…246 रन, 41 का औसत और स्ट्राइक रेट 236। लॉयड ने कहा कि क्या उसे स्कूल में नहीं होना चाहिए क्योंकि आप स्कूल नहीं छोड़ सकते। मुझे नहीं लगता है कि वह स्कूल में है, डेव। मुझे लगता है कि वो आयरलैंड दौरे पर जाएगा, है ना, मैं उसे इस गर्मी में इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम में रखूंगा। माइकल वॉन ने जवाब दिया। फिर टफनेल ने कहा, क्यों नहीं, वह क्यों नहीं खेलेगा। फिर कुक ने इनकी बातें सुनकर कहा कि क्या उसके पास पासपोर्ट है।
माइकल वॉन ने यह तर्क दिया कि जब असर इतना साफ दिख रहा हो तो उम्र को रुकावट नहीं बनना चाहिए। अगव वो 20 साल का होता…तो सिर्फ वो सिर्फ 15 साल का है, आप सोचते हैं, हमें सावधान रहना होगा। जसप्रीत बुमराह दौड़ते हुए आए और वैब ने बस गेंद को हल्के में मोड़कर स्टैंड में छ्क्के के लिए भेज दिया। हार्टले ने कहा कि वैभव दवाब महसूस नहीं करते और सोचते हैं कि मैं बस जाऊंगा और अपना खेल खेलूंगा। आप उसे टीम में क्यों नहीं चुनेंगे।
यशस्वी के सामने भी वैभव मजबूत
ने आखिर में ये समझता हुए अपनी बात खत्म की कि एक जानेमाने खिलाड़ी के साथ खेलते हुए वैभव कितने मजबूत दिखे हैं। टी20 में नए ओपनर वही हैं तो दूसरी तरफ यशस्वी जायसवाल भी काफी अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन कभीसभी वैभव ने उन्हें बस ठीकठाक जैसा दिखाया है। आईपीएल 2026 में वैभव ने अभी तक खेले 6 मैचों में 41.00 की औसत और 236.53 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं। यह उनके पहले आईपीएल सीजन के बाद आया है जिसमें उन्होंने एक शतक बनाया था और अंडर 19 वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था जहां उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 175 रन बनाए थे।
IPL में का सक्सेस रेट रोहित शर्मा से भी बेहतर, 6 साल में 55 मैचों में संभाली थी मुंबई इंडियंस की कमान
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई की टीम आईपीएल में 5 बार चैंपियन बनी, लेकिन बतौर कप्तान उनसे ज्यादा जीत प्रतिशत सचिन तेंदुलकर का रहा। सचिन का आईपीएल करियर काफी शानदार रहा।



