IndiaTrendingUttar Pradesh

“चिंता न करें, हर समस्या का मिलेगा समाधान”: मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों को आश्वस्त करते हुए सीएम योगी ने कहा, “चिंता मत कीजिए, सरकार हर समस्या का प्रभावी समाधान कराएगी।”

“चिंता न करें, हर समस्या का मिलेगा समाधान”: मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं
“चिंता न करें, हर समस्या का मिलेगा समाधान”: मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी प्रार्थना पत्रों को देखा और संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

भूमि कब्जे जैसी शिकायतों पर सीएम ने कहा कि यदि कोई दबंग किसी की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहा है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इलाज के लिए आर्थिक मदद की मांग करने आए लोगों को भी उन्होंने भरोसा दिया कि किसी का इलाज धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जरूरतमंदों के लिए उच्चस्तरीय इलाज का एस्टीमेट तुरंत बनवाकर धन उपलब्ध कराया जाए।

इस दौरान कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ भी आईं, जिन्हें मुख्यमंत्री ने दुलारा और चॉकलेट देकर आशीर्वाद दिया।

साथ ही, अपनी परंपरागत दिनचर्या के अनुसार सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार गुरु का दर्शनपूजन किया और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर मत्था टेका। उन्होंने मंदिर परिसर की गोशाला में गोवंश को दुलारते हुए अपने हाथों से गुड़ खिलाया, जिससे उनके गोसेवा के प्रति लगाव को दर्शाया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply