Business

अटक सकता है अमेरिका जाने का सपना! H-1B वीजा को लेकर ट्रंप सरकार उठा सकती है ये बड़ा कदम

Satya Report: अमेरिका में नौकरी करने का सपना देखने वाले लाखों भारतीयों के लिए बड़ी चिंता की खबर सामने आई है। अमेरिकी राजनीति में H1B वीजा को लेकर एक बार फिर सख्त रुख देखने को मिल रहा है। रिपब्लिकन सांसदों के एक समूह ने ऐसा बिल पेश किया है, जिससे H1B वीजा सिस्टम में बड़े बदलाव हो सकते हैं और तीन साल तक नए वीजा जारी करने पर रोक लग सकती है।

अटक सकता है अमेरिका जाने का सपना! H-1B वीजा को लेकर ट्रंप सरकार उठा सकती है ये बड़ा कदम
अटक सकता है अमेरिका जाने का सपना! H-1B वीजा को लेकर ट्रंप सरकार उठा सकती है ये बड़ा कदम

नए प्रस्तावित कानून ‘End H1B Visa Abuse Act of 2026’ के तहत H1B वीजा जारी करने की प्रक्रिया को तीन साल के लिए रोकने की बात कही गई है। इस दौरान पूरे सिस्टम की समीक्षा और बदलाव किए जाएंगे। इस कदम का मकसद अमेरिकी नागरिकों को नौकरी में प्रायोरिटी देना बताया जा रहा है।

वीजा नियम होंगे और सख्त

बिल में कई बड़े बदलावों का प्रस्ताव रखा गया है। H1B वीजा की सालाना सीमा 65,000 से घटाकर 25,000 करने की बात कही गई है। इसके अलावा, अब लॉटरी सिस्टम की जगह सैलरी आधारित चयन प्रक्रिया लागू की जा सकती है, जिसमें न्यूनतम वेतन 2 लाख डॉलर सालाना तय करने का प्रस्ताव है। साथ ही कंपनियों को यह प्रमाण देना होगा कि उन्हें योग्य अमेरिकी कर्मचारी नहीं मिला है और उन्होंने हाल ही में किसी की छंटनी नहीं की है।

विदेशी कर्मचारियों पर और भी पाबंदियां

प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि H1B वीजा धारक एक से ज्यादा नौकरी नहीं कर पाएंगे। थर्डपार्टी स्टाफिंग कंपनियों के जरिए नौकरी देने पर भी रोक लगाई जा सकती है। इसके अलावा, वीजा धारकों को अपने परिवार को साथ लाने की अनुमति नहीं होगी और उन्हें ग्रीन कार्ड की ओर जाने का रास्ता भी बंद किया जा सकता है।

भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

H1B वीजा का सबसे ज्यादा फायदा भारतीय प्रोफेशनल्स को मिलता रहा है, खासकर आईटी और इंजीनियरिंग सेक्टर में। ऐसे में इस प्रस्तावित बदलाव का सीधा असर लाखों भारतीयों के करियर और भविष्य पर पड़ सकता है। आपको बता दें कि अमेरिका में H1B वीजा लंबे समय से बहस का मुद्दा रहा है। कुछ नेता इसे अमेरिकी नौकरियों के लिए खतरा मानते हैं, जबकि कंपनियां इसे स्किल गैप भरने के लिए जरूरी बताती हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply