Dream Secrets: स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने ऐसे ही नहीं आते बल्कि हर सपने का कुछ न कुछ अर्थ जरूर होता है। कुछ सपने हमें डरा देते हैं तो कुछ हमें बेहद शुभ संकेत देते हैं। अक्सर देखा जाता है कि लोग बुरे सपनों का जिक्र तो किसी से नहीं करते लेकिन अच्छे सपनों के बारे में तुरंत दूसरों को बता देते हैं। लेकिन स्वप्न शास्त्र की मानें, तो शुभ सपनों को हमेशा गुप्त रखना चाहिए यानी इसका जिक्र कभी किसी से नहीं करना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से उन सपनों के सच होने की संभावना कम हो जाती है। चलिए जानते हैं वो कौन से 5 सपने हैं जिनका जिक्र किसी से नहीं करना चाहिए।

1. भगवान के दर्शन
अगर आपको सपने में भगवान ने दर्शन दिए हैं तो इसका जिक्र कभी किसी से नहीं करें। ऐसे सपने बहुत ही दुर्लभ होते हैं और इन्हें किसी को बताने से बचना चाहिए। कहते हैं इस तरह के शुभ सपनों का किसी से जिक्र करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कम हो जाता है। भगवान का सपने में दिखना इस बात का संकेत है कि आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी।
2. मातापिता को पानी पिलाने देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि सपने में आपके मातापिता आपको पानी पिला रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आपको जीवन में तरक्की मिलने वाली है। ये सपना इस बात का संकेत है कि भविष्य में आप बहुत नाम कमाने वाले हैं। कहते हैं इस सपने को गुप्त रखने से ही इसकी शुभता बनी रहती है।
3. चांदी का सिक्का या धन से भरा कलश सपने में देखना
अगर आपको सपने में चांदी का सिक्का या फिर धन से भरा कोई पात्र दिखता है तो इसका अर्थ है कि आप पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा है। ये सपना धनधान्य में वृद्धि होने का संकेत देता है।
4. गाय का दिखना
सपने में गाय को देखना बेहद शुभ माना जाता है। ये सपना जीवन की परेशानियां दूर होने का संकेत देता है। कहते हैं अगर सपने में सफेद रंग की गाय दिखाई देती है तो इसा अर्थ है कि आप खूब तरक्की पाने वाले हैं।
5. खुद की मृत्यु देखना
स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में खुद की मृत्यु देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ये सपना किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलने और अटके हुए कार्यों के पूरे होने का संकेत है। ऐसे में इस सपने का जिक्र भी किसी से नहीं करना चाहिए।
क्यों नहीं बताने चाहिए ये सपने?
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, जब हम अपने शुभ सपने का जिक्र किसी दूसरे से करते हैं तो उससे उसके शुभ प्रभावों में कमी आ जाती है। साथ ही ऐसे सपनों को दूसरों की नजर भी लग सकती है। यही कारण है कि शुभ सपनों को बताने के लिए मनाय किया जाता है।



