गर्मियों में नारियल पानी एक बेहतरीन नेचुरल ड्रिंक है जो शरीर को हाइड्रेट भी करती है और इससे कई मिनरल्स भी मिलते हैं. वहीं ड्राई फ्रूट्स हर मौसम में सही रहते हैं, लेकिन ज्यादातर ड्राई फ्रूट्स को पानी में भिगोकर ही खाना चाहिए. बात अगर समर सीजन की करें तो लोग चिया सीड्स, सब्जा सीड्स को नारियल पानी में भिगोकर रखते हैं और इसका सेवन करते हैं. क्या इसी तरह से ड्राई फ्रूट्स को भी कोकोनट वाटर में भिगोकर खाने से फायदे होते हैं और क्या इससे ड्राई फ्रूट्स के फायदे दोगुना हो सकते हैं. तो चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जान लेते हैं.

भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स और नट्स सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं और खासकर गर्मी में इन्हें भिगोकर ही खाना चाहिए ताकि इनका टेम्परेचर बैलेंस किया जा सके. नारियल पानी की तासीर भी ठंडी होती है और ये गुणों से भी भरपूर है. ऐसे में जान लें कि क्या इसमें ड्राई फ्रूट भिगोकर खाने से दोगुने फायदे मिल सकते हैं.
नारियल पानी के न्यूट्रिएंट्स
के मुताबिक, नारियल पानी में डायटरी फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक, सोडियम, सेलेनियम, विटामिन सी, फोलेट, समेत कुछ फैटी एसिड्स और अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं.
क्या नारियल पानी में ड्राई फ्रूट भिगोने से दोगुने फायदे मिलेंगे?
एक्सपर्ट का क्या है कहना?
श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट दिल्ली की चीफ डाइटिशियन डॉ.प्रिया पालीवाल कहती हैं कि नारियल पानी में ड्राई फ्रूट्स भिगोकर खाने से कुछ पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर हो सकता है. हालांकि अगर किसी को लगता है कि “इससे दोगुने फायदे हो” ये पॉसिबल नहीं है और साइंटिफिक कोई इसका स्पष्ट प्रमाण भी नहीं है.
Coconut Water Benefits
क्या होते हैं फायदे?
एक्सपर्ट कहती हैं कि नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जबकि बादाम, किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स आपको फाइबर, प्रोटीन, के साथ ही कई मिनरल्स, विटामिन और हेल्दी फैट देते हैं. इस वजह से जब आप दोनों चीजों को साथ लेते हैं तो इससे न सिर्फ हाइड्रेशन होता है, बल्कि एनर्जी भी भरपूर मिलती है. हालांकि ये बहुत जरूरी है कि आप इसे बैलेंस मात्रा में ही खाएं.
कौन लोग रखें ध्यान?
डाइटिशियन डॉ.प्रिया पालीवाल का कहना है कि अगर आप डायबिटीज या फिर किडनी के पेशेंट हैं तो इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि आप कोकोनट वाटर और ड्राई फ्रूट्स, नट्स, सीड्स को संतुलित तरीके से ही अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं.



