India

पहले थे मुख्य चुनाव अधिकारी, अब बने बंगाल के मुख्य सचिव… IAS मनोज अग्रवाल को CM शुभेंदु ने दी बड़ी जिम्मेदारी

पहले वे बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी थे. उनके नेतृत्व में बंगाल में चुनाव हुए और भाजपा की सरकार बनी. अब वे बंगाल के नए मुख्य सचिव नियुक्त किए गये हैं. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को सीएम शुभेंदु अधिकारी ने राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है, जबकि वर्तमान मुख्य सचिव दुष्यंत नरियाला को दिल्ली में बंगभवन के प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर के पद पर नियुक्ति की गई है.

पहले थे मुख्य चुनाव अधिकारी, अब बने बंगाल के मुख्य सचिव… IAS मनोज अग्रवाल को CM शुभेंदु ने दी बड़ी जिम्मेदारी
पहले थे मुख्य चुनाव अधिकारी, अब बने बंगाल के मुख्य सचिव… IAS मनोज अग्रवाल को CM शुभेंदु ने दी बड़ी जिम्मेदारी

के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में हिंसा मुक्त चुनाव हुए हैं और दो चरणों में राज्य में मतदान के दौरान कोई हिंसा नहीं है और शांतिपूर्ण चुनाव हुए हैं. चुनाव के बाद मनोज अग्रवाल को शुभेंदु अधिकारी सरकार में नई जिम्मेदारी मिली है.

बता दें कि रिटायर्ड IAS ऑफिसर सुब्रत गुप्ता चुनाव के दौरान इलेक्शन ऑब्ज़र्वर थे. नई सरकार बनने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सलाहकार बनाया गया है.

1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं मनोज अग्रवाल

1990 बैच के IAS ऑफिसर विधानसभा चुनाव के बाद राज्य के अगले चीफ सेक्रेटरी बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे थे. सोमवार को शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट की बैठक में मनोज अग्रवाल उपस्थित भी थे. इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस ने सवाल उठाया था.

IIT कानपुर के एल्युम्नस मनोज अग्रवाल ने फूड एंड सप्लाई, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, और डिजास्टर मैनेजमेंट जैसे खास सेक्टर्स में 27 असाइनमेंट के साथसाथ सेंट्रल डेप्युटेशन रोल पर भी काम किया है.

31 जुलाई को रिटायर होने वाले हैं मनोज अग्रवाल

एक ईमानदार प्रशासक और राज्य IAS एसोसिएशन के मौजूदा प्रेसिडेंट के तौर पर जाने जाने वाले, वह 31 जुलाई, 2026 को रिटायर होने वाले हैं, हालांकि उन्हें एक्सटेंशन भी मिल सकता है.

बता दें कि ममता बनर्जी के शासनकाल में नंदिनी चक्रवर्ती मुख्य सचिव थीं. उन्होंने दिसंबर 2025 से कार्यभार संभाला था. वे मार्च 2026 तक प्रभारी रहीं. फिर चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने पूरी जिम्मेदारी संभाली और उन्हें मुख्य सचिव के पद से हटा दिया गया था.उस समय दुष्मंत नारियाला को लाया गया था, लेकिन अब उनकी नियुक्ति दिल्ली में दिल्ली में बंगभवन के प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर के पद पर की गई है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply