HealthIndiaTrending

इन 2 मसालों को मिलाकर खा लें, गैस और पेट फूलने की समस्या में तुरंत मिलेगा आराम, जानिए कैसे करें सेवन

 खाना खाने के बाद गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या से लोग परेशान रहते हैं। इसके लिए इन 2 मसालों को मिलाकर खाने से तुरंत राहत मिल जाएगी।
गैस पेट फूलने की समस्या दूर करने के उपाय- India TV Hindi

Satya Report: अगर आपको बहुत ज्यादा गैस बनती है। खाना खाते ही पेट फूल जाता है और एसिडिटी की समस्या परेशान करती है तो हम आपको एक असरदार घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिससे आपको गैस और पेट फूलने की समस्या में तुरंत राहत मिल जाएगी। इसके लिए आपको कोई दवा का इस्तेमाल नहीं करना बल्कि घर में रखी 2 चीजों का इस्तेमाल करना है। जी हां आपकी रसोई में मौजूद अजवाइन और काला नमक गैस को छूमंतर कर सकते हैं। इन दोनों चीजों को मिलाकर खाने से पेट में फंसी गैस आसानी से निकल जाएगी और फूला पेट पिचक जाएगा। आइये जानते हैं कैसे अजवाइन और काला नमक इस्तेमाल करना है।

गैस पेट फूलने में अजवाइन और काला नमक

इसके लिए अजवाइन को तवे पर हल्का भून लें। आप चाहें तो बिना भूने भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अजवाइन को थोड़ा पीसकर दरदरा कर लें। अब करीब 2 चम्मच अजवाइन में आधा चम्मच काला नमक मिला लें। खाने के बाद इसमें से 1 चम्मच अजवाइन और काले नमक का मिश्रण गुनगुने पानी के साथ खा लें। इससे आपको गैस, एसिडिटी, डकार और पेट फूलने की समस्या में तुरंत आराम मिलेगा। अगर अजवाइन को पीसकर इस्तेमाल नहीं करना है तो इसे चबाकर खाएं। इस तरह अजवाइन का इस्तेमाल करेंगे तो गैस की समस्या में काफी हद तक आराम मिलेगा।

अजवाइन के फायदे

अजवाइन को पेट के लिए बहुत ही पाचक माना गया है। इससे गैस और ब्लोटिंग में राहत मिलती है। खट्टी डकार आना भी कम हो जाता है। खाना पचाने में भी अजवाइन असरदार साबित होती है। इससे पाचन अग्नि में सुधार आता है। कब्ज दूर कर पेट साफ करने में भी अजवाइन फायदेमंद है। अगर खाने के बाद पेट दर्द और मरोड़ हो रही है तो अजवाइन खाने से आराम मिलेगा। अजवाइन को पानी में मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन कम होता है। .

काला नमक के फायदे

काला नमक भी पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाचन संबंधी गुण पाए जाते हैं जो पित्त के उत्पादन को उत्तेजित करके पाचन में मदद करता है। काला नमक खाने से पेट फूलने की समस्या कम होती है। इससे अपच से भी आराम मिलता है। काला नमक कई मिनरल से भरपूर है जो पेट के अम्ल को बैलेंस करता है। काला नमक खाने से पाचन क्रिया सुचारू होती है। काला नमक कब्ज दूर करने और सीने की जलन कम करने में मदद करता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply