
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास खाना खाने तक का समय नहीं बचता। कई लोग जल्दबाजी में भोजन करते हैं, तो कुछ खाना खाते समय भी काम या दिनभर की परेशानियों के बारे में सोचते रहते हैं। इसके अलावा रोजाना बहुत ज्यादा तेल-मसाले वाला भोजन करना भी आम आदत बन गई है।
ये छोटी-छोटी आदतें पाचन से जुड़ी परेशानियों को बढ़ा सकती हैं। आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. अपर्णा पद्मनाभन ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में तीन आदतों को लेकर लोगों को सतर्क किया है। उन्होंने इन्हें Hurry, Worry और Curry नाम दिया है। इसका मतलब है जल्दबाजी में खाना, जरूरत से ज्यादा चिंता करना और अत्यधिक मसालेदार भोजन करना।
आइए समझते हैं कि ये तीनों आदतें पेट और मानसिक स्वास्थ्य को किस तरह प्रभावित कर सकती हैं।
Hurry: जल्दबाजी में खाना पड़ सकता है भारी
कई लोग समय बचाने के चक्कर में खाना बहुत जल्दी-जल्दी खाते हैं। इस दौरान वे भोजन को ठीक से चबाते भी नहीं हैं। इससे पाचन प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है। जल्दी खाने से कुछ लोगों को पेट फूलने, भारीपन और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
जब भोजन अच्छी तरह चबाया नहीं जाता, तो पेट को उसे पचाने में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके अलावा तेजी से खाने पर जरूरत से ज्यादा भोजन कर लेने की आशंका भी रहती है।
आयुर्वेद में भोजन को शांत मन से और अच्छी तरह चबाकर खाने पर जोर दिया गया है। इसलिए भोजन के लिए पर्याप्त समय निकालना और जल्दबाजी से बचना बेहतर है।
Worry: खाना खाते समय चिंता करना भी ठीक नहीं
तनाव और पाचन के बीच गहरा संबंध है। जब व्यक्ति लंबे समय तक तनाव में रहता है, तो इसका असर शरीर की पाचन प्रक्रिया पर भी पड़ सकता है। कुछ लोगों में तनाव के कारण पेट दर्द, गैस, कब्ज या दस्त जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में इसे गट-ब्रेन कनेक्शन यानी पेट और मस्तिष्क के बीच संबंध के रूप में समझा जाता है। दोनों के बीच तंत्र



