Lucknow Power Cut: यूपी की राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में शनिवार देर रात बिजली कटौती से नाराज लोगों का गुस्सा पावर हाउस पर फूट पड़ा. लौलई स्थित पावर हाउस पर बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ शुरू कर दी. इस दौरान पावर हाउस के बाहर लगे एयर कंडीशनर और कर्मचारियों के वाहनों को लाठीडंडों व ईंटपत्थरों से क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

चिनहट लौलई स्थित काशीराम कॉलोनी में लंबे समय तक बिजली न आने से लोगों का आक्रोशित हो गए और रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बड़ी संख्या में स्थानीय कोगो का गुस्सापावर हाउस पर फूट पड़ा और लोगों ने वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 10:30 बजे आई तेज आंधी और बारिश के कारण कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी.
करीब एक घंटे तक उपभोक्ता अंधेरे में रहे. जिन क्षेत्रों में तकनीकी खराबी नहीं थी, वहां रात करीब 11:45 बजे तक बिजली बहाल कर दी गई, लेकिन चिनहट के कई इलाकों में सप्लाई शुरू नहीं हो सकी. इससे लोगों का आक्रोश बढ़ गया और वह पावर हाउस पहुंच गए.
लोगों ने लगाए ये आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लौलई पावर हाउस से शनिवार दोपहर करीब 1 बजे ही बिजली चली गई थी. रात करीब 9:30 बजे सप्लाई आई, लेकिन मात्र 10 मिनट बाद फिर कट गई. भीषण गर्मी और लगातार बिजलीपानी की समस्या से परेशान लोगों ने कई बार हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन समाधान नहीं हुआ.
पावर हाउस पर प्रदर्शन और तोड़फोड़
आक्रोशित लोगों ने पावर हाउस के बाहर प्रदर्शन करते हुए तोड़फोड़ की. विकासनगर थाना क्षेत्र के सेक्टरN1 में बिजली के खंभे में आग लगने की भी घटना सामने आई, जिस पर फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पा लिया. वहीं अमीनाबाद के गोइन रोड पर बिजली का केबल जलने से कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी तोड़फोड़ देखती रही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है



