IndiaUttar Pradesh

​24 घंटे लजीज खाने का मजा! नोएडा में खुलेंगे 2 नए फूड मार्केट….इस प्लानिंग का क्या है इंदौर कनेक्शन?

नोएडा में खानेपीने और घूमनेफिरने के शौकीनों के लिए जल्द दो नए ठिकाने तैयार होने जा रहे हैं. नोएडा प्राधिकरण शहर में इंदौर की मशहूर 56 दुकान की तर्ज पर दो आधुनिक स्ट्रीट फूड मार्केट विकसित कर रहा है. इन बाजारों में अलगअलग तरह के व्यंजनों के साथ लोगों के बैठने और हैंगआउट करने की सुविधा भी होगी. खास बात यह है कि दोनों बाजारों को 24 घंटे और सातों दिन संचालित करने का प्रस्ताव है.

​24 घंटे लजीज खाने का मजा! नोएडा में खुलेंगे 2 नए फूड मार्केट….इस प्लानिंग का क्या है इंदौर कनेक्शन?

प्राधिकरण ने दोनों स्ट्रीट मार्केट के लिए स्थान तय कर दिए हैं. सेक्टर 38ए में बोटैनिकल गार्डन और जीआईपी मॉल के बीच 19 कियोस्क तैयार किए गए हैं. वहीं सेक्टर 18 में बाजार के पास 15 कियोस्क स्थापित किए जा रहे हैं. इन छोटे स्टॉल पर खानपान से जुड़ी अलगअलग दुकानें संचालित करने की योजना है.

प्राधिकरण का उद्देश्य ऐसे स्थान विकसित करना है, जहां लोग परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर खानेपीने का आनंद ले सकें. खुले वातावरण में समय बिताने और मनोरंजन के लिए भी यहां सुविधाएं विकसित की जाएंगी.

करीब 2.5 करोड़ रुपये होंगे खर्च

दोनों स्ट्रीट मार्केट की परियोजना पर नोएडा प्राधिकरण करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है. बाजारों में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए 100 से अधिक वाहनों की सरफेस पार्किंग तैयार करने की भी व्यवस्था की जा रही है.

कियोस्क का आवंटन किराए पर करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है. इसके लिए सेक्टर 96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन में नीलामी को लेकर बैठक आयोजित की गई. इसमें पांच कंपनियों और चार लोगों ने हिस्सा लिया और अपने सुझाव दिए.

किराया कम करने की मांग

बैठक के दौरान कियोस्क के लिए तय शुरुआती किराए को कम करने की मांग सामने आई. फिलहाल शुरुआती किराया 62 हजार रुपये निर्धारित किया गया है. इसके अलावा 18 फीसदी जीएसटी भी देना होगा. आवंटन प्रक्रिया में जरूरी बदलाव करने के बाद कियोस्क आवंटित किए जाने की बात कही गई है.

प्राधिकरण की योजना है कि इन बाजारों में खानपान से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए और शहर के लोगों को एक नया हैंगआउट स्पॉट मिले.

प्रस्तावित स्ट्रीट मार्केट में अलगअलग तरह के व्यंजनों की दुकानें होंगी. लोगों के बैठने, घूमने और खुले माहौल में समय बिताने के लिए बेहतर व्यवस्था तैयार की जाएगी. दुकानों के लिए पानी और पीएनजी गैस कनेक्शन जैसी सुविधाएं अनिवार्य रखी जाएंगी. साथ ही संचालकों को साफसफाई से जुड़े निर्धारित नियमों का पालन करना होगा.

हालांकि बाजारों को 24 घंटे और सातों दिन खोलने का प्रस्ताव है, लेकिन इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है. संचालन की समयसीमा को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन के साथ समन्वय के बाद निर्णय लिया जाएगा. अगर 24 घंटे संचालन की अनुमति मिलती है तो ये बाजार नोएडा में देर रात तक खानेपीने और घूमने वालों के लिए नया आकर्षण बन सकते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply