JSW Motors भारतीय बाजार में अपनी पहली पैसेंजर कार JSW Combat SUV को पेश करने की पूरी तैयारी कर चुकी है. Chery Jetour T2 पर बेस्ड यह नई एसयूवी एक प्लगइन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आएगी और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 4 दिसंबर 2026 को इसे पेश कर सकती है.
इस कार की असेंबलिंग महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित जेएसडब्ल्यू मोटर्स के प्लांट में की जाएगी. दिसंबर में पेश किए जाने के बाद इसकी बिक्री शुरू होगी, जबकि ग्राहकों को इसकी डिलीवरी साल 2027 में मिलने की संभावना है.

कितनी होगी कीमत
भारतीय बाजार में की एक्सशोरूम कीमत 40 लाख से 50 लाख रुपये के बीच रह सकती है. लॉन्च होने के बाद यह एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी मैजेस्टर और किआ सोरेंटो जैसी दिग्गज गाड़ियों को सीधी टक्कर देगी. पेट्रोलडीजल एसयूवी से भरे इस सेगमेंट में इसका प्लगइन हाइब्रिड सिस्टम इसे सबसे अलग खड़ा करेगा.
दमदार इंजन और 1,100 किमी की रेंज
इस एसयूवी में 1.5लीटर का टर्बोपेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो दो इलेक्ट्रिक मोटर्स और 18.4kWh बैटरी पैक के साथ मिलकर काम करेगा. जेटूर टी2 की तरह यह सेटअप कुल मिलाकर 360hp की जबरदस्त पावर और 610Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है. इसमें 3स्पीड डेडिकेटेड हाइब्रिड ट्रांसमिशन मिलेगा. कंपनी का दावा है कि यह कार सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर करीब 90 किमी तक चल सकती है, जबकि पेट्रोल और बैटरी की रेंज 1,100 किलोमीटर तक पहुंच सकती है.
बॉक्सी डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स
डिजाइन के मामले में यह अपने दमदार बॉक्सी लुक को बरकरार रखेगी, हालांकि इसकी ग्रिल, हेडलैंप्स और बंपर में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे. इसमें 20इंच के अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स, एलईडी लाइटिंग और पीछे की तरफ लगा स्पेयर व्हील इसे एक असली ऑफरोडर वाला अंदाज देंगे. केबिन के अंदर 15.6इंच की बड़ी टचस्क्रीन, 10.25इंच का डिजिटल डिस्प्ले, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और 12स्पीकर वाला सोनी साउंड सिस्टम मिलने की उम्मीद है. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, लेवल2 ADAS और 540डिग्री कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है.
भारत के लिए जेएसडब्ल्यू की प्लानिंग
चीन की दिग्गज कंपनी Chery Automobile के साथ साझेदारी के तहत ‘कॉम्बैट’ जेएसडब्ल्यू मोटर्स ब्रांड की पहली गाड़ी होगी. इसके बाद कंपनी साल 2027 में Jaecoo J5 और iCaur V23 पर आधारित नई एसयूवी कारें भी भारत में उतारने की योजना बना रही है.



